जरूरतमंद 4.14 लाख परिवारों को मिलेगा निशुल्क खाद्यान्न, 37.74 करोड़ रूपए मंजूर

जरूरतमंद 4.14 लाख परिवारों को मिलेगा निशुल्क खाद्यान्न, 37.74 करोड़ रूपए मंजूर

जरूरतमंद 4.14 लाख परिवारों को मिलेगा निशुल्क खाद्यान्न, 37.74 करोड़ रूपए मंजूर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: September 28, 2020 1:21 pm IST

जयपुर, 28 सितंबर (भाषा) राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के चलते आर्थिक संकट का सामना कर रहे चार लाख 14 हजार जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न सुरक्षा के रूप में प्रति व्यक्ति 10 किलो गेहूं तथा प्रति परिवार एक किलो दाल नि:शुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय किया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 37.74 करोड़ रूपए उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने कोरोना महामारी के कारण आजीविका संकट का सामना कर रहे ऐसे निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इनमें वो लोग शामिल हैं जिन्हें खाद्य सुरक्षा की आवश्यकता है और यह किन्हीं कारणों के चलते पूर्व में हुए सर्वेक्षण से वंचित रह गए थे।

मुख्यमंत्री के इस निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के माध्यम से 22 जुलाई से 15 अगस्त के दौरान कराए गए पुनर्सर्वेक्षण में 4,14,303 परिवारों के 15,36,028 व्यक्तियों ने पंजीकरण कराया।

मुख्यमंत्री ने इन सभी को प्रति व्यक्ति 10 किलोग्राम गेहूं तथा प्रति परिवार एक किलोग्राम दाल नि:शुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

भाषा पृथ्वी कुंज रंजन शरद

शरद


लेखक के बारे में