CM Yogi On Sri Krishna Janmabhoomi: राम जन्मभूमि के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि की बारी!.. सीएम योगी ने भरे मंच से किया ऐलान, अखिलेश यादव को दी खुली चुनौती

CM Yogi On Sri Krishna Janmabhoomi: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है।

CM Yogi On Sri Krishna Janmabhoomi: राम जन्मभूमि के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि की बारी!.. सीएम योगी ने भरे मंच से किया ऐलान, अखिलेश यादव को दी खुली चुनौती

CM Yogi On Sri Krishna Janmabhoomi/Image Credit: IBC24.in File

Modified Date: June 28, 2026 / 09:10 pm IST
Published Date: June 28, 2026 9:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है।
  • सीएम योगी ने अखियलश यादव को भगवान श्रीराम और योगेश्वर श्रीकृष्ण के नाम पर खुलकर घेरा है।

CM Yogi On Sri Krishna Janmabhoomi: आगरा: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से सियासी पारा चढ़ गया है। प्रदेश में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने अखियलश यादव को भगवान श्रीराम और योगेश्वर श्रीकृष्ण के नाम पर खुलकर घेरा है। सीएम योगी ने अपने बयान में अखिलेश को नसीहत देते हुए कहा कि, उन्हें अयोध्या की चिंता करने के बजाय अतीत की गलतियों के लिए पश्चाताप करना चाहिए और कम से कम एक बार जाकर रामलला के दर्शन करने चाहिए। सीएम योगी ने अयोध्या के मुद्दे पर ही सपा को नहीं घेरा, बल्कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर भी अखिलेश यादव के सामने एक ऐसी चुनौती रख दी है।

सीएम योगी ने अखिलेश को दी नसीहत

सीएम योगी ने अपने संबोधन में अखिलेश यादव की अयोध्या को लेकर की जा रही बयानबाजी पर ऐतराज जताया। सीएम योगी ने कहा कि, “अखिलेश जी, आप अयोध्या की चिंता मत करिए, पश्चाताप करिए। एक बार प्रभु श्री रामलला का दर्शन कर लीजिए. कम से कम इसी से सद्बुद्धि आएगी। (CM Yogi On Sri Krishna Janmabhoomi) आइए, खुलकर बोलिए कि श्री राम जन्मभूमि मुक्ति के आंदोलन की तर्ज पर ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का भी अभियान चलना चाहिए। क्या आपमें यह बोलने की हिम्मत है?”

सीएम योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना

CM Yogi On Sri Krishna Janmabhoomi: सीएम योगी के इस बयान का इशारा सपा के शासनकाल के दौरान अयोध्या में कारसेवकों पर हुए गोलीकांड और विपक्ष द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को ठुकराने की तरफ था। उन्होंने मथुरा का मुद्दा उठाकर अखिलेश यादव को धर्मसंकट में डाल दिया है, जहां विपक्ष के लिए हां या ना कहना भारी राजनीतिक नुकसान का सबब बन सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.