8.25% interest rate approved on EPFO deposits: नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से सेवानिवृत्ति निधि निकाय ईपीएफओ 7 करोड़ से अधिक ग्राहकों की सेवानिवृत्ति के बाद की निधि में वार्षिक ब्याज संचय जमा करने में सक्षम हो जाएगा।
मिली वित्त मंत्रालय की सहमति
ईपीएफओ ने 28 फरवरी को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जमा पर 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर बरकरार रखने का फैसला किया था, जो पिछले वित्त वर्ष में दी गई दर के बराबर है। 2024-25 के लिए स्वीकृत ब्याज दर को वित्त मंत्रालय की सहमति के लिए भेजा गया था।
8.25% interest rate approved on EPFO deposits: श्रम मंत्रालय के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ईपीएफ पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर पर सहमति दे दी है और श्रम मंत्रालय ने इस बारे में बृहस्पतिवार को ईपीएफओ को सूचना भेज दी है।’’
अब, वित्त वर्ष 2025 के लिए अनुमोदित दर के अनुसार ब्याज राशि ईपीएफओ के सात करोड़ से अधिक ग्राहकों के खातों में जमा की जाएगी। गौरतलब हैं कि, ब्याज दर पर निर्णय 28 फरवरी को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 237 वीं बैठक में लिया गया था।
सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है. यह दर पिछले वर्ष के बराबर है और इससे ईपीएफओ के 7 करोड़ से अधिक खाताधारकों को फायदा मिलेगा. वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद अब यह ब्याज राशि खातों में जमा की जाएगी.#EPFO #EPF… pic.twitter.com/FrAzMBTPAv
— IBC24 News (@IBC24News) May 24, 2025

