आस्था स्पिनटेक्स के आईपीओ को पहले दिन मिला 88 प्रतिशत अभिदान

आस्था स्पिनटेक्स के आईपीओ को पहले दिन मिला 88 प्रतिशत अभिदान

आस्था स्पिनटेक्स के आईपीओ को पहले दिन मिला 88 प्रतिशत अभिदान
Modified Date: June 29, 2026 / 07:40 pm IST
Published Date: June 29, 2026 7:40 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) कपड़ा विनिर्माता कंपनी आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के पहले दिन सोमवार को 88 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 170 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 1,36,00,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,19,18,390 शेयरों के आवेदन प्राप्त हुए।

गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 1.38 गुना अभिदान मिला। वहीं, पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित श्रेणी में 80 प्रतिशत और खुदरा निवेशकों के हिस्से में 41 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

एनएसई के मुताबिक, 125 से 136 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के मूल्य दायरे वाला यह आईपीओ एक जुलाई तक खुला रहेगा।

आस्था स्पिनटेक्स के प्रवर्तक, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पटेल डी. जशवंतभाई ने कहा, ‘‘प्रस्तावित आईपीओ से कंपनी की वृद्धि रणनीति को गति मिलेगी। इससे फाल्कन यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण में सहायता मिलेगी और विनिर्माण क्षमता का विस्तार होगा।’’

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में