Ireland Cricket Coach Resigns: भारत-आयरलैंड सीरीज के बाद इस कोच का इस्तीफा.. मेजबान टीम ने दी थी टीम इंडिया को करारी शिकस्त, 2-0 से हुआ था क्लीन स्वीप
Ireland Cricket Coach Resigns: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद आयरलैंड टीम के मुख्य कोच हेनरिक मलान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Ireland Cricket Coach Resigns/Image Credit: AI
- आयरलैंड के मुख्य कोच हेनरिक मलान ने अपने पद से दिया इस्तीफा।
- भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीतने के एक दिन बाद मलान ने इस्तीफे की घोषणा की है।
- हेनरिक मलान 2022 में आयरलैंड के मुख्य कोच बने थे।
Ireland Cricket Coach Resigns: नई दिल्ली: भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीतने के एक दिन बाद आयरलैंड की पुरुष टीम के मुख्य कोच हेनरिक मलान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मलान ने भारत के खिलाफ 2-0 से ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में क्लीन स्वीप के ठीक एक दिन बाद अपने चार साल के सफल कार्यकाल को समाप्त किया। आयरलैंड ने रविवार को यहां खेले गए दूसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 154 रन का बचाव करते हुए भारत को एक रन से शिकस्त दी। उन्होंने मेहमान टीम को नौ विकेट पर 153 रन के स्कोर पर रोक दिया। इससे भारत की लगभग तीन साल से लगातार 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में अजेय रहने की लय टूट गई।
गैरी विल्सन की जगह मलान बने थे आयरलैंड के कोच
मेजबान टीम ने पहला मैच में 34 रन से जीतकर भारत के खिलाफ अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय जीत दर्ज की थी। आयरलैंड में जन्में गैरी विल्सन को दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक मलान की जगह नियुक्त किया गया। वह पिछले 30 से ज्यादा वर्षों में टीम के पहले आयरिश कोच होंगे। विल्सन ने 2020 में संन्यास लेने से पहले अपने 15 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में आयरलैंड के लिए 292 मैच खेले।
क्रिकेट आयरलैंड द्वारा जारी एक बयान में मलान ने कहा, ‘‘इन खिलाड़ियों, स्टाफ और आयरिश क्रिकेट समुदाय के साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही है। (Ireland Cricket Coach Resigns) मेरे और मेरे परिवार के लिए यहां रहने का अनुभव बहुत शानदार रहा है।’’ हालांकि 45 वर्षीय मलान का अनुबंध 2027 की शुरुआत तक था, लेकिन उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए आयरलैंड की क्वालीफिकेशन की कोशिशों से पहले सुचारू रूप से बदलाव के लिए यह सही समय है।
2022 में मुख्य कोच बने थे मलान
Ireland Cricket Coach Resigns: वर्ष 2022 में मुख्य कोच नियुक्त किए गए मलान ने आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम के इतिहास के सबसे सफल दौर में से एक का नेतृत्व किया। उनके मार्गदर्शन में टीम ने लगातार तीन बार टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया, तीन टेस्ट मैच जीते और देश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के पूल का काफी विस्तार हुआ। आयरलैंड अगस्त में अफगानिस्तान के खिलाफ पांच मैच की वनडे सीरीज की मेजबानी करने वाला है क्योंकि उनका लक्ष्य 2027 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना है, जो 2019 के बाद पहला ऐसा टूर्नामेंट होगा जिसमें 14 टीमें हिस्सा लेंगी। आईसीसी वनडे रैंकिंग में 11वें स्थान पर मौजूद आयरलैंड को अगले वनडे टूर्नामेंट में जगह पक्की करने के लिए एक वैश्विक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से गुजरना होगा। टीम 2015 के बाद से 50 ओवर के विश्व कप में नहीं खेली है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Ram Mandir Dontion Embezzlement Case: राम मंदिर के चढ़ावे के पैसे से तान दिया बीवी के नाम पर तीन मंजिला मकान!.. इस आरोपी के नए खुलासे से मचा हड़कंप, आप भी देखें वीडियो..
- Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा फैसला, सोनम को हाईकोर्ट से मिली राहत, खारिज हुई राज्य सरकार की ये याचिका
- CM Yogi Adityanath News: उनको हिंदुओं के कत्लेआम की कीमत पर चाहिए थी सत्ता.. सीएम योगी ने इन पार्टियों को दी खुली चेतवानी, पीलीभीत को दी इतने करोड़ रुपए की सौगात
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हेनरिक मलान ने कहा कि आयरलैंड के 2027 वनडे विश्व कप क्वालीफिकेशन अभियान से पहले नेतृत्व में सुचारू बदलाव के लिए यह सही समय है। हालांकि उनका अनुबंध 2027 की शुरुआत तक था, लेकिन उन्होंने पहले ही पद छोड़ने का फैसला किया।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Ireland Cricket Coach Heinrich Malan Resigns

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 amभारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास
02 Oct 2026 | 7:30 am