अदाणी पावर ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में संचालन के लिए एक इकाई गठित की

अदाणी पावर ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में संचालन के लिए एक इकाई गठित की

अदाणी पावर ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में संचालन के लिए एक इकाई गठित की
Modified Date: April 21, 2026 / 01:55 pm IST
Published Date: April 21, 2026 1:55 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) अदाणी पावर ने परमाणु स्रोतों से प्राप्त बिजली के उत्पादन, पारेषण और वितरण के लिए एक इकाई का गठन किया है।

सरकार का लक्ष्य 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करना है। इस क्षेत्र में निजी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए कई विधायी बदलाव किए गए हैं।

अदाणी पावर ने शेयर बाजार को सोमवार को दी सूचना में बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी अदाणी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड (एएईएल) ने 20 अप्रैल 2026 को रावतभाटा-राज एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड (आरआरएईएल) नामक एक पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी का गठन किया है।

कंपनी सूचना के अनुसार, इस इकाई का गठन परमाणु और/या एटॉमिक ऊर्जा से प्राप्त बिजली के उत्पादन, पारेषण एवं वितरण के लिए किया गया है।

भारत की वर्तमान परमाणु ऊर्जा क्षमता करीब आठ से नौ गीगावाट के दायरे में है।

अदाणी पावर के अलावा टाटा पावर और नवीन जिंदल ग्रुप जैसे कई निजी संस्थानों ने भी परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की योजनाओं की घोषणा की है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में