Borewell Prince News: 20 साल पहले 100 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था प्रिंस, अब कैसी है हालत? सांसद वीडियो किया शेयर, बताया किस हाल में है अब

Borewell Prince News: 20 साल पहले 100 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था प्रिंस, अब कैसी है हालत? सांसद वीडियो किया शेयर, बताया किस हाल में है अब

Borewell Prince News: 20 साल पहले 100 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था प्रिंस, अब कैसी है हालत? सांसद वीडियो किया शेयर, बताया किस हाल में है अब

Borewell Prince News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 21, 2026 / 02:29 pm IST
Published Date: April 21, 2026 2:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कुरुक्षेत्र में बोरवेल में गिरा था प्रिंस, 50 घंटे बाद बचाया गया
  • नवीन जिंदल ने प्रिंस का वीडियो शेयर किया
  • प्रिंस आईटीआई कर रहा है और फिटनेस में आगे बढ़ रहा है

नई दिल्ली: Borewell Prince News कुछ कहानियां ऐसी भी होती है जो बरसो तक धुंधली नहीं पड़तीं, बल्कि हर बार याद आने पर दिल की धड़कनें तेज कर देती है। ऐसा ही एक घटना 20 साल पहले हुआ था, जो पूरे देश को झकझोर कर दिया है। इस घटना ने हर किसी की आंखे नम कर दी थी।

20 साल पहले बोरवेल में गिर गया था प्रिंस

Borewell Prince News दरअसल, आज से 20 साल पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक ऐसी घटना घटी थी, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था। 60 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में प्रिंस नाम का एक बच्चा गिर गया था। जिसने पूरे देश को टीवी स्क्रीन के सामने थाम दिया था और ​हर किसी की आंखें नम कर दिया था। जिसे 50 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे निकाला गया था। अब दो दशक बाद वही प्रिंस एक बार फिर चर्चा में आया है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।

नवीन जिंदल ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को नवीन जिंदल ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रिंस बीजेपी नेता और उद्योगपति नवीन जिंदल के साथ नजर आ रहा है। वीडियो में जिंदल खुद उसका परिचय कराते हुए बताते हैं कि यही वो बच्चा है, जिसे कभी पूरे देश ने मिलकर मौत के मुंह से खींचा था। प्रिंस अब एक हट्टा-कट्टा युवक हो गया है। वीडियो शेयर करते हुए नवीन जिंदल ने बताया कि आज से 20 साल पहले प्रिंस नाम का एक छोटा सा बच्चा एक बोरवेल के अंदर गिर गया था। यह घटना कुरुक्षेत्र के शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के हलदेड़ी गांव में हुई थी। दो दिन तक संघर्ष करके इस बच्चे को निकाला गया था।

नवीन जिंदल ने बताया कि प्रिंस अभी आईटीआई कर रहा है और प्रिंस एक मसल्स मैन बन गया है। नवीन जिंदल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि प्रिंस की मसल्स तो उनसे भी ज्यादा हो गई हैं।

क्या था पूरा मामला?

गौरतलब है कि 21 जुलाई 2006 को कुरुक्षेत्र के शाहाबाद क्षेत्र के हलदेड़ी गांव में यह घटना हुई थी। बताया जाता है कि एक चूहे को पकड़ने के चक्कर में प्रिंस बोरवले में गिर गया था। इसके बाद 50 घंटा के भारी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। उस समय देश के हर किसी की निगाहे इस पर टिकी हुई थी। उस वक्त प्रिंस सिर्फ चार साल का था। आज जब वह 20 साल बाद सबके सामने एक नए रूप में आया है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।