अदाणी की इकाई ने होटल, रियल एस्टेट क्षेत्र पर केंद्रित तीन कंपनियां बनाईं

अदाणी की इकाई ने होटल, रियल एस्टेट क्षेत्र पर केंद्रित तीन कंपनियां बनाईं

अदाणी की इकाई ने होटल, रियल एस्टेट क्षेत्र पर केंद्रित तीन कंपनियां बनाईं
Modified Date: April 19, 2026 / 01:20 pm IST
Published Date: April 19, 2026 1:20 pm IST

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की अनुषंगी की अनुषंगी इकाई ने तीन पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनियों का गठन किया है जो हवाई अड्डा शहर विस्तार रणनीति के तहत होटल और रियल एस्टेट विकास पर ध्यान केंद्रित करेगी।

अदाणी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड, जो कंपनी की इकाई है, ने अदाणी नवी मुंबई एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड, अदाणी गुवाहाटी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड और अदाणी अहमदाबाद एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड बनाई हैं।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि नई इकाइयां निर्माण समेत रियल एस्टेट गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करेंगी। साथ ही एकीकृत रेस्तरां, बैंक्वेट और कारोबारी केंद्र वाले होटल भी बनाएंगी।

नई गठित इकाइयां अपनी या पट्टे वाली संपत्ति के साथ रियल एस्टेट गतिविधियों के कारोबार पर ध्यान देंगी।

हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि क्या उसकी योजना में उसके परिचालन वाले हवाई अड्डों के आसपास होटल बनाना शामिल है या नहीं। प्रत्येक अनुषंगी का गठन 10 लाख रुपये की चुकता पूंजी के साथ किया गया है।

भाषा अजय अजय पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में