2025-26 में आरआरबी का सकल ऋण 10.3 प्रतिशत बढ़कर 5.78 लाख करोड़ रुपये

2025-26 में आरआरबी का सकल ऋण 10.3 प्रतिशत बढ़कर 5.78 लाख करोड़ रुपये

2025-26 में आरआरबी का सकल ऋण 10.3 प्रतिशत बढ़कर 5.78 लाख करोड़ रुपये
Modified Date: August 18, 2026 / 10:21 pm IST
Published Date: August 18, 2026 10:21 pm IST

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) ने वर्ष 2025-26 में ऋण वितरण का विस्तार करना और वित्तीय समावेशन का समर्थन करना जारी रखा। इस दौरान उनका कुल बकाया सकल ऋण 10.3 प्रतिशत बढ़कर 5,78,349 करोड़ रुपये हो गया।

वर्ष 2024-25 के अंत में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का कुल बकाया ऋण 5,24,163 करोड़ रुपये था।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र उधारी (पीएसएल) ढांचे के तहत भी आरआरबी का प्रदर्शन मजबूत रहा।

कृषि और संबद्ध गतिविधियां आरआरबी के ऋण पोर्टफोलियो का सबसे बड़ा घटक बनी रहीं, जिसमें 3.78 लाख करोड़ रुपये का बकाया ऋण शामिल था। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को 66,978 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया।

भाषा अजय पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में