एयर इंडिया ने नई दिल्ली-मिलान के बीच सीधी उड़ान फिर शुरू की

एयर इंडिया ने नई दिल्ली-मिलान के बीच सीधी उड़ान फिर शुरू की

एयर इंडिया ने नई दिल्ली-मिलान के बीच सीधी उड़ान फिर शुरू की
Modified Date: February 2, 2023 / 04:30 pm IST
Published Date: February 2, 2023 4:30 pm IST

मुंबई, दो फरवरी (भाषा) टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया ने नयी दिल्ली से मिलान के लिए अपनी सीधी उड़ान सेवाओं को एक फरवरी से बहाल कर दिया है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इन सेवाओं को मार्च, 2020 में बंद कर दिया गया था। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एयरलाइन ने बयान में कहा कि नयी दिल्ली से विएना और कोपेनहेगन के लिए उड़ानों की घोषणा वह पहले ही कर चुकी है। अब मिलान के लिए उड़ान शुरू होने से यूरोप में एयरलाइन की उपस्थिति काफी मजबूत हो जाएगी।

एयर इंडिया ने पिछले वर्ष नवंबर में कहा था कि वह नयी दिल्ली से 18 फरवरी को विएना के लिए और एक मार्च को कोपेनहेगन के लिए प्रति सप्ताह तीन उड़ानों का संचालन करेगी।

भाषा मानसी अजय

अजय


लेखक के बारे में