Sagar Convent School News: तीन युवतियों को ‘सिस्टर’ बनाए जाने की थी तैयारी… तभी आ धमके हिन्दू संगठन के लोग और पुलिस, स्कूल में मचा बवाल
Sagar Convent School News: तीन युवतियों को 'सिस्टर' बनाए जाने की थी तैयारी... तभी आ धमके हिन्दू संगठन के लोग और पुलिस, कॉन्वेंट स्कूल में मचा बवाल
Sagar Convent School News: तीन युवतियों को 'सिस्टर' बनाए जाने की थी तैयारी... तभी आ धमके हिन्दू संगठन के लोग और पुलिस, कॉन्वेंट स्कूल में मचा बवाल /image: IBC24 File
- सागर के खुरई स्थित कॉन्वेंट स्कूल में देर रात करीब चार घंटे तक तनावपूर्ण स्थिति रही
- तीन युवतियों को धार्मिक प्रक्रिया के तहत ‘सिस्टर’ बनाए जाने की तैयारी थी
- धर्मांतरण के आरोपों के बाद पुलिस और शिक्षा विभाग ने जांच शुरू की
सागर। Sagar Convent School News: सागर जिले के खुरई स्थित बीना रोड पर होली फेमिली कॉन्वेंट स्कूल में देर रात उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण (Sagar Religious Conversion Controversy) का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस के कई थानों का बल मौके पर पहुंचा और करीब चार घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।
देर रात मचा बवाल
Sagar Convent School News जानकारी के अनुसार, कॉन्वेंट स्कूल (Convent School Sagar) परिसर में विशेष आयोजन के तहत तीन युवतियों को “सिस्टर” बनाए जाने के धार्मिक आयोजन की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए कार्यक्रम पर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि स्कूल में धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं। कुछ देर बाद प्रदर्शनकारी स्कूल परिसर के अंदर भी पहुंच गए और बाहर से आए लोगों से मिलने की मांग करने लगे। पुलिस की मौजूदगी में स्कूल के कमरों में ठहरे लोगों से पूछताछ की गई। वहां मौजूद लोगों ने स्वयं को लंबे समय से ईसाई समुदाय का बताया। लेकिन कुछ के आधार कार्ड में आदिवासी नाम होने पर हिंदू संगठनों ने संदेह जताया। हालांकि इसमें कोई दस्तावेज सामने नही आये है।
क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात
Sagar Convent School News पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए अधिकांश लोगों को परिसर से बाहर किया और प्रतिनिधिमंडल के रूप में कुछ लोगों को चर्चा के लिए अंदर भेजा। इसी दौरान स्कूल के पीछे स्थित गेट के बाहर हंगामा फिर बढ़ गया। भीड़ में पहुंचे ईसाई समुदाय के एक युवक के साथ मारपीट की भी सूचना सामने आई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
शिक्षा विभाग कर रहा पूरे मामले की जांच
स्कूल की प्राचार्या सिस्टर केथरिन ने धर्मांतरण के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि तीन युवतियां धार्मिक प्रक्रिया के तहत सिस्टर बनने जा रही हैं और यह ईसाई समुदाय का महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। उनके परिजन भी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और स्कूल परिसर में ही ठहरे हुए थे। वहीं, प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस एवं शिक्षा विभाग अब इस पूरे मामले की जांच कर रहा है।
ये भी पढ़ें
- UP BJP New List: भाजपा ने क्षेत्रीय और मोर्चा प्रभारियों का किया ऐलान, किन नेताओं को मिली कौन-सी जिम्मेदारी? यहां देखें पूरी लिस्ट
- India Sri Lanka Test Match Free Entry: अब स्टेडियम में फ्री में मैच देख सकेंगे फैंस, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बीच क्रिकेट बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान….ऐसे मिलेगी एंट्री
- CM Dhami Rishabh Pant News: इस मशहूर क्रिकेटर के लेट नाइट Tweet पर आया CM का जवाब…अपने लिए माँगी थी ये खास चीज, जमकर वायरल हो रहा ये ऑनलाइन डिमांड

Facebook


