अकासा एयर के बेड़े में शामिल हुआ 40वां विमान

अकासा एयर के बेड़े में शामिल हुआ 40वां विमान

अकासा एयर के बेड़े में शामिल हुआ 40वां विमान
Modified Date: July 4, 2026 / 06:19 pm IST
Published Date: July 4, 2026 6:19 pm IST

नयी दिल्ली, चार जुलाई (भाषा) एयरलाइन कंपनी अकासा एयर ने अपने बेड़े में 40वां विमान शामिल कर लिया है।

अकासा एयर अपने नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है।

कंपनी ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि उसे 40वें विमान के रूप में बोइंग 737 मैक्स 8-200 की डिलीवरी मिल गई है, जिसका पंजीकरण नंबर वीटी-वाईबीक्यू है।

बयान के मुताबिक, ‘इस विमान की डिलीवरी उड़ान का पहला चरण अमेरिका के सिएटल से आइसलैंड के रेकजाविक तक था, जबकि अंतिम चरण मिस्र के काहिरा से बेंगलुरु तक की उड़ान के साथ संपन्न हुआ।’

अकासा एयर के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि 40वां विमान कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इसे लेकर काफी उत्साह है।

एयरलाइन ने इस वर्ष अब तक बोइंग 737 मैक्स के नौ नए विमान अपने बेड़े में शामिल किए हैं।

अगस्त, 2022 में वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने वाली अकासा एयर फिलहाल देश के 28 घरेलू और सात अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करती है। कंपनी ने बोइंग 737 मैक्स के 226 विमानों का ऑर्डर दिया हुआ है।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में