Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए “रेड अलर्ट” जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें IMD की चेतावनी

Heavy Rain Alert: भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है, पिछले कई दिनों से अलग-अलग राज्यों में बारिश का दौर लगातार जारी है।

Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए “रेड अलर्ट” जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें IMD की चेतावनी

Heavy Rain Alert/Photo Creadit: Ai

Modified Date: July 4, 2026 / 05:03 pm IST
Published Date: July 4, 2026 5:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • IMD ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में 4-5 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है
  • पुणे घाट क्षेत्रों में लगातार तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है
  • आंधी-तूफान और जलभराव की आशंका को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है

मुंबई। Heavy Rain Alert: भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है, पिछले कई दिनों से अलग-अलग राज्यों में बारिश का दौर लगातार जारी है। वहीं अगर बात की जाए महाराष्ट्र की तो यहां IMD ने आज और कल भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पुणे घाट इलाकों के लिए तीन दिनों (आज, कल और परसों) के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। रायगढ़ और नासिक घाट इलाकों के लिए आज और कल के लिए और मुंबई, ठाणे, पालघर और सतारा के घाट इलाकों के लिए कल और परसों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। (IMD Red Alert Maharashtra)

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, उत्तरी कोंकण जिलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy Rain Alert) की संभावना है। दक्षिण कोंकण-गोवा जिलों के कुछ इलाक़ों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है। (IMD Red Alert Maharashtra)

मुंबई, पालघर, ठाणे और रायगढ़ में रेड अलर्ट

Heavy Rain Alert आपको बता दें कि मौसम वैज्ञानिक ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी, नासिक, कोल्हापुर और सतारा के घाट इलाकों, बुलढाणा, गढ़चिरौली, वाशिम और यवतमाल जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया था है। इसके अलावा मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए 4 से 5 जुलाई तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। (Mumbai Rain Alert) 

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.