एल्केम लैबोरेटरीज के सीईओ विकास गुप्ता ने दिया इस्तीफा

एल्केम लैबोरेटरीज के सीईओ विकास गुप्ता ने दिया इस्तीफा

एल्केम लैबोरेटरीज के सीईओ विकास गुप्ता ने दिया इस्तीफा
Modified Date: April 24, 2026 / 04:41 pm IST
Published Date: April 24, 2026 4:41 pm IST

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) एल्केम लैबोरेटरीज लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विकास गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है।

गुप्ता ने नए पेशेवर अवशरों की तलाश में इस्तीफा दिया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि गुप्ता जिम्मेदारियों के सुचारु हस्तांतरण के लिए 30 जून 2026 तक पद पर बने रहेंगे।

कंपनी द्वारा साझा किए गए अपने इस्तीफे के पत्र में गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अपने दीर्घकालिक पेशेवर और व्यक्तिगत लक्ष्यों के अनुरूप नए अवसरों की तलाश के लिए पद छोड़ने का निर्णय लिया है।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में