Bihar Vidhansabha Session: ‘सत्ता किसी की बपौत्ती नहीं’, सदन में गरजे सीएम सम्राट, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

Bihar Vidhansabha Session: राजद सुप्रीमो लालू यादव का नाम लेकर सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर जबरदस्त हमला बोला।

Bihar Vidhansabha Session: ‘सत्ता किसी की बपौत्ती नहीं’, सदन में गरजे सीएम सम्राट, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

Bihar Vidhansabha Session/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: April 24, 2026 / 04:29 pm IST
Published Date: April 24, 2026 4:26 pm IST

Bihar Vidhansabha Session: पटना: बिहार विधानसभा में आज एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजन हुआ। इस विशेष सत्र में बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी ने सरकार की ओर से विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम सहित तमाम विधायकों के बोलने के बाद सदन में सीएम सम्राट चौधरी में अपना पक्ष रखा। (Bihar Vidhansabha Session) सम्राट चौधरी ने सदन में तेजस्वी यादव को जबरदस्त हमला बोला है। राजद सुप्रीमो लालू यादव का नाम लेकर सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर जबरदस्त हमला बोला। सम्राट चौधरी ने कहा कि वो किसी पाठशाला से नहीं बल्कि बिहारियों के आशीवार्द से सीएम बने हैं।

सीएम सम्राट तेजस्वी पर बरसे

सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव के लालू की पाठशाला वाले तंज पर सम्राट चौधरी ने तीखा पलटवार किया। सीएम सम्राट ने कहा कि, मुख्यमंत्री का पद किसी का बपौती नहीं होता है, तेजस्वी यादव बपौती से बाहर निकले, एक व्यक्ति या परिवार का सत्ता नहीं होता है (Bihar Vidhansabha Session) बल्कि 14 करोड़ बिहारियों के आशीर्वाद है इसीलिए आज मैं यहां बैठा हूं नीतीश कुमार जी का, नरेंद्र मोदी का, नितिन नवीन का, चिराग पासवान का, उपेंद्र कुशवाहा का, और मांझी का सबका आशीर्वाद है तब तो यहां बैठा हूं कोई गलतफहमी में ना रहें।

किसी की बपौत्ती नहीं सत्ता

Bihar Vidhansabha Session:  सीएम चौधरी ने आगे कहा कि, ‘सत्ता किसी की बपौती नहीं होती है। कोई किसी की पाठशाला से नहीं आता है। मैं तो कहता हूं अगर लालू यादव का मुझपर अत्याचार नहीं होता तो आज मैं सीएम नहीं होता। नीतीश कुमार की इच्छा थी कि सम्राट चौधरी बिहार का सीएम हो, इससे इनकार नहीं करता हूं।

जनता तय करती है कौन करेगा नेतृत्व

सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, कुछ लोगों को लगता है कि कोई किसी की पाठशाला से आता है, लेकिन यह लोकतंत्र है। यहां जनता तय करती है कि कौन नेतृत्व करेगा। मैं आज यहां हूं तो यह बिहार की जनता के आशीर्वाद और नेताओं के सहयोग से संभव हुआ है। (Bihar Vidhansabha Session)  अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए सीएम चौधरी ने कहा कि, उनकी राजनीति की शुरुआत संघर्ष से हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के शासनकाल में उन्हें और उनके परिवार को जेल जाना पड़ा।

लालू के अत्याचार के कारण राजनीति में आए सम्राट

Bihar Vidhansabha Session:  सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, अगर वह दौर नहीं होता, तो शायद मैं राजनीति में नहीं आता। उन्होंने कहा कि, लालू यादव का अत्याचार सीएम ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति किसी एक “पाठशाला” से नहीं बनता, बल्कि जनता के समर्थन और राजनीतिक संघर्ष से आगे बढ़ता है। (Bihar Vidhansabha Session)  उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि, पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री और अब मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया। इसलिए किसी गलतफहमी में ना रहे पूरी पार्टी एक है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.