विशाखापत्तनम में 1,240 करोड़ रुपये के निवेश से कारखाना लगा रही है एटीजी

विशाखापत्तनम में 1,240 करोड़ रुपये के निवेश से कारखाना लगा रही है एटीजी

विशाखापत्तनम में 1,240 करोड़ रुपये के निवेश से कारखाना लगा रही है एटीजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: September 13, 2020 12:42 pm IST

मुंबई, 13 सितंबर (भाषा) ऑफ-हाइवे टायर कंपनी अलायंस टायर ग्रुप (एटीजी) 1,240 करोड़ रुपये (16.5 करोड़ डॉलर) के निवेश से देश में अपना तीसरा संयंत्र लगा रही है। जापान की योकोहामा समूह की कंपनी यह कारखाना विशाखापत्तनम में लगा रही है।

योकोहामा इंडिया के चेयरमैन एवं एजीजी के निदेशक नितिन मंत्री ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘प्रस्तावित 16.5 करोड़ डॉलर के संयंत्र से कंपनी के भारत के दो संयंत्रों के साथ सालाना उत्पादन क्षमता में 20,000 टन (55 टन प्रतिदिन) की बढ़ोतरी होगी। कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता बढ़कर 2.3 लाख टन हो जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि इस संयंत्र के रोजगार के 600 नए अवसरों का सृजन होगा। कंपनी के कर्मचारियों की संख्या अभी 5,500 है।

एटीजी का एक कारखाना गुजरात के दाहेज में है। इसकी सालाना क्षमता 1.3 लाख टन (360 टन प्रतिदिन) की है। एक अन्य कारखाना तमिलनाडु के तिरुनवेली में है। इसकी सालाना क्षमता एक लाख टन की है। समूह का इस्राइल में भी 45,000 टन का कारखाना है। वहीं कंपनी का मुख्य शोध एवं विकास केंद्र है। तमिलनाडु संयंत्र में भी कंपनी का शोध एवं विकास केंद्र है।

भाषा अजय अजय मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में