बेन कैपिटल ने एम्क्योर में 1.02 प्रतिशत हिस्सेदारी 352 करोड़ रुपये में बेची

बेन कैपिटल ने एम्क्योर में 1.02 प्रतिशत हिस्सेदारी 352 करोड़ रुपये में बेची

बेन कैपिटल ने एम्क्योर में 1.02 प्रतिशत हिस्सेदारी 352 करोड़ रुपये में बेची
Modified Date: June 25, 2026 / 10:11 pm IST
Published Date: June 25, 2026 10:11 pm IST

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) वैश्विक निवेश कंपनी बेन कैपिटल ने बृहस्पतिवार को खुले बाजार के लेनदेन के जरिये एम्क्योर फार्मास्युटिकल्स में 1.02 प्रतिशत हिस्सेदारी 352 करोड़ रुपये में बेची।

एनएसई में हुए थोक सौदे के अनुसार, मॉरीशस स्थित निवेश इकाई और बेन कैपिटल की संबद्ध कंपनी बीसी इन्वेस्टमेंट्स फोर लिमिटेड ने दो किस्तों में 19.39 लाख रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे, जो पुणे स्थित एम्क्योर में 1.02 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

शेयरों को 1,817 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचा गया, जिससे कुल लेनदेन का मूल्य 352.40 करोड़ रुपये हो गया।

गोल्डमैन सैक्स, बीएनपी परिबा फाइनेंशल मार्केट्स और मॉर्गन स्टेनले ने उसी कीमत पर एम्क्योर के शेयर खरीदे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में