ATS Major Revelation Today: जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी से शादी का प्लान, पाकिस्तान जाने वाली थी ये भारतीय महिला.. ATS को लग गई भनक और फिर..
Hindu woman plans to marry Jaish-e-Mohammed commander: पाकिस्तान जाकर जैश कमांडर से शादी की थी महिला की योजना, एटीएस ने किया गिरफ्तार
Hindu woman plans to marry Jaish-e-Mohammed commander || Image- The Savera Times FILE
- महिला पर पाकिस्तान जाकर संदिग्ध आतंकी से शादी की तैयारी का आरोप।
- सोशल मीडिया के जरिए कथित आतंकी संपर्कों का दावा।
- यूएपीए के तहत मामला दर्ज, जांच जारी।
जयपुर: राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने पांच दिन पहले गिरफ्तार की गई 38 वर्षीय महिला बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा के मामले में बड़ा खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार महिला नेपाल के रास्ते पाकिस्तान जाकर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख मसूद अजहर के करीबी माने जाने वाले संदिग्ध आतंकी कमांडर अबू उबैदा से शादी करने की तैयारी कर रही थी। (Hindu woman plans to marry Jaish-e-Mohammed commander) एटीएस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। महिला 27 जून तक पुलिस रिमांड पर है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सोशल मीडिया के जरिए बढ़े संपर्क, ऑनलाइन कराया गया धर्म परिवर्तन
जांच एजेंसियों के अनुसार जयपुर के सीतापुरा क्षेत्र की रहने वाली बबीता पिछले कई सप्ताह से सैन्य खुफिया एजेंसियों की निगरानी में थी। पूछताछ में उसने बताया कि वर्ष 2025 में पहलगाम हमले के बाद उसने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी आतंकियों से जुड़ी जानकारी तलाशनी शुरू की थी। धीरे-धीरे उसके संपर्क कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े लोगों से हो गए। अधिकारियों का दावा है कि एक इस्लामी उपदेशक ने ऑनलाइन उसका धर्म परिवर्तन भी कराया था।
महिला ने बताया कि शुरुआत में वह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से जुड़े फेसबुक पेज देखती थी और वहां के लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजती थी। (Hindu woman plans to marry Jaish-e-Mohammed commander) समय के साथ उसकी बातचीत कई पाकिस्तानी नागरिकों और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े कथित प्रोफाइल से होने लगी। जांच में सामने आया कि वह फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सएप के जरिए नियमित रूप से पाकिस्तान में मौजूद लोगों से संपर्क में थी।
अबू उबैदा से शादी की योजना, पाकिस्तान जाने की तैयारी
जांच में सामने आया कि ‘अबू उबैदा’ नामक व्यक्ति से महिला के घनिष्ठ संबंध बन गए थे। प्राथमिकी के अनुसार महिला ने बताया कि वह उससे भावनात्मक रूप से जुड़ गई थी और वह उसे नमाज पढ़ने, कुरान का अध्ययन करने तथा इस्लामी शिक्षाओं का पालन करने के लिए प्रेरित करता था। महिला ने यह भी स्वीकार किया कि उसे पाकिस्तान जाकर जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने का प्रस्ताव दिया गया था और इसके लिए पासपोर्ट बनवाने को कहा गया था। पाकिस्तान पहुंचने के लिए नेपाल, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रास्तों पर भी चर्चा हुई थी तथा यात्रा खर्च के लिए क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल पर बातचीत हुई थी।
जांच अधिकारियों के मुताबिक महिला के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच में कई पाकिस्तानी नंबर मिले हैं। इनमें कुछ नंबरों के जैश प्रमुख मसूद अजहर के करीबी रिश्तेदार यूसुफ अजहर और भारत में वांछित कारी जरार से जुड़े होने का संदेह है। (Hindu woman plans to marry Jaish-e-Mohammed commander) जांच में यह भी सामने आया कि महिला ने भारतीय मोबाइल नंबरों पर आए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) पाकिस्तानी हैंडलर के साथ साझा किए थे ताकि उन नंबरों का इस्तेमाल पाकिस्तान में सोशल मीडिया और अन्य संचार माध्यमों पर किया जा सके।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
सूत्रों के अनुसार महिला के उपकरणों से प्रतिबंधित संगठन से जुड़े कथित चैट, वीडियो और संपर्क विवरण भी मिले हैं। उसने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि वह संगठन के सदस्यों द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए हथियारों से जुड़े पोस्ट और रील्स नियमित रूप से देखती और पसंद करती थी। अधिकारियों का दावा है कि उसने इंटरनेट पर विस्फोटक बनाने के तरीकों की भी जानकारी खोजी थी। हालांकि इन सभी तथ्यों की पुष्टि मोबाइल फोन की विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही हो सकेगी।
अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के दौरान महिला ने अपने कृत्यों पर कोई पछतावा नहीं जताया। जांच में यह भी सामने आया कि बाद में उसे पता चला कि अबू उबैदा पहले से शादीशुदा है, जिससे वह निराश हो गई थी। (Hindu woman plans to marry Jaish-e-Mohammed commander) बबीता पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर है। उसकी शादी वर्ष 2018 में हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद पति से अलगाव हो गया था। मामले की जांच राजस्थान एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से कर रही हैं।
STORY | Arrested Jaipur woman planned to go to Pak to marry JeM commander, say cops
A 38-year-old woman arrested here last week was allegedly preparing to travel to Pakistan via Nepal to marry a suspected terrorist commander believed to be a close associate of banned… pic.twitter.com/DpLjhwhGJG
— Press Trust of India (@PTI_News) June 25, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
होर्मुज़ के खुलने से जोखिम कम, पर आपूर्ति की लागत अधिक होगी: एसएंडपी
मेघालय: ईडी ने विकास निधि से जुड़े धन शोधन मामले में 40 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की
महाराष्ट्र विधानसभा के पीठासीन अधिकारी ने जांच के लिए एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया
पैरा एथलीट प्रणव और अजीत को एशियाई पैरा खेलों से पहले विदेश में ट्रेनिंग के लिए टॉप्स से मदद
पद्म पुरस्कार समारोह में ‘व्हीलचेयर’ से जुड़े वीडियो पर अलका याग्निक ने कहा, ‘मैं बस थक गई थी’
मध्यप्रदेश-राजस्थान नेटवर्क से जुड़ी अवैध शराब इकाई का खुलासा, एक गिरफ्तार

Facebook


