बीएलएस ने बीते वित्त वर्ष लगाए 10,000 से अधिक माइक्रो एटीएम, 5,217 करोड़ रुपये के हुए लेन-देन

बीएलएस ने बीते वित्त वर्ष लगाए 10,000 से अधिक माइक्रो एटीएम, 5,217 करोड़ रुपये के हुए लेन-देन

बीएलएस ने बीते वित्त वर्ष लगाए 10,000 से अधिक माइक्रो एटीएम, 5,217 करोड़ रुपये के हुए लेन-देन
Modified Date: July 4, 2026 / 07:08 pm IST
Published Date: July 4, 2026 7:08 pm IST

नयी दिल्ली, चार जुलाई (भाषा) डिजिटल सेवाएं देने वाली बीएलएस ई-सर्विसेज ने वित्त वर्ष 2025-26 में देशभर में 10,493 माइक्रो एटीएम लगाये जाने की घोषणा की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इससे दूरदराज के गांवों और कस्बों में लोगों को बैंक शाखा में गए बिना बैंकिंग सेवाएं प्राप्त करने में मदद मिल रही है। माइक्रो एटीएम के माध्यम से 69.75 लाख लेन-देन किए जा चुके हैं, जिनका कुल मूल्य 5,217 करोड़ रुपये से अधिक रहा है।

बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स (बीसी) यानी बैंक प्रतिनिधि के माध्यम से संचालित ये माइक्रो एटीएम अंतिम छोर तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने का एक प्रमुख माध्यम बन गए हैं। इनके जरिए नकद निकासी, नकद जमा, बैलेंस जांच, मिनी स्टेटमेंट, धन हस्तांतरण और पिन जनरेशन जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां बैंकिंग सुविधाएं सीमित हैं।

बीएलएस इंटरनेशनल की अनुषंगी कंपनी बीएलएस ई-सर्विसेज के अनुसार, माइक्रो एटीएम के माध्यम से अब तक 69.75 लाख से अधिक लेन-देन किए जा चुके हैं। इनका कुल मूल्य 5,217 करोड़ रुपये से अधिक रहा है। इससे बैंकिंग सुविधाओं से वंचित गांवों और दूसरे क्षेत्रों में इन सेवाओं के व्यापक उपयोग का संकेत मिलता है।

बीएलएस ई-सर्विसेज के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) लोकनाथ पांडा ने कहा कि माइक्रो एटीएम उन क्षेत्रों में नागरिकों और बैंकिंग प्रणाली के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी बन गए हैं, जहां बैंक शाखाएं या एटीएम जैसी सुविधाएं सीमित हैं।

उन्होंने कहा कि इनका व्यापक उपयोग यह दर्शाता है कि सुरक्षित, कम लागत वाली और तकनीक आधारित सेवाएं वित्तीय समावेश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कंपनी अबतक 11,000 से अधिक माइक्रो एटीएम लगा चुकी है।

भाषा योगेश रमण

योगेश


लेखक के बारे में