Raipur Robbery Case: राजधानी में महिला के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

Raipur Robbery Case: रायपुर के सरोना इलाके में बुजुर्ग महिला के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है।

Raipur Robbery Case: राजधानी में महिला के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

Raipur Robbery Case/Image Credit: IBC24.in


Reported By: Tehseen Zaidi,
Modified Date: July 4, 2026 / 06:44 pm IST
Published Date: July 4, 2026 6:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर के सरोना इलाके में बुजुर्ग महिला से हुई लूट मामले का पुलिस ने खुलासा किया है।
  • पुलिस ने आरोपी शेख अख्तर उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है।
  • पुलिस ने आरोपी के पास से लाखों का सामान बरामद किया है।

Raipur Robbery Case: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सरोना इलाके में बुजुर्ग महिला के साथ हुई झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कवर्धा निवासी चंद्रिका देवांगन ने गुरूवार को थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पति के साथ अपनी पुत्री के घर सरोना में नाती के जन्मदिन समारोह में शामिल होने आई थीं। जन्मदिन मनाने के बाद गुरूवार सुबह अपने पति के साथ कवर्धा लौटने के लिए पैदल सरोना चौक जा रही थीं कि सुबह करीब 06:00 बजे, राधाकृष्ण मंदिर, सरोना के पास एक अज्ञात स्कूटी सवार ने झपट्टा मारकर उनके कंधे पर टंगा पर्स छीन लिया और के.पी.एस. स्कूल की ओर फरार हो गया। पीड़िता के मुताबिक छीने गए पर्स में सोने के जेवरात और मोबाईल फोन रखा था।

आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना डी डी नगर में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें जांच में जुटी और आरोपी द्वारा घटना के पश्चात फरार होने के लिए उपयोग किए गए। सभी संभावित रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज बारीकी से खंगाले गए। साथ ही सभी तकनीकी विश्लेषण, (Raipur Robbery Case) उपलब्ध डाटाबेस एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान शातिर आरोपी शेख अख्तर उर्फ कल्लू निवासी टिकरापारा रायपुर के रूप में करते हुये आरोपी की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया।

आरोपी के खिलाफ दर्ज है एक दर्ज से ज्यादा मामले

Raipur Robbery Case: पुलिस ने जब सबूतों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शेख अख्तर उर्फ कल्लू के खिलाफ टिकरापारा, पुरानी बस्ती, डी.डी. नगर, सरस्वती नगर समेत कोतवाली में लूट, चोरी, झपटमारी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के करीब दर्जनभर मामले दर्ज। फिलहाल आरोपी शेख अख्तर उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर निशानदेही पर कब्जे से चोरी की सोने का रानी हार, सोने का चैन, सोने का झुमका, सोने की इयररिंग, 01 नग मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जुमला कीमती लगभग 10 लाख रूपये जप्त कर जेल भेज दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.