ब्लू डार्ट एक्सप्रेस का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर में 11 प्रतिशत घटकर 70 करोड़ रुपये रहा

ब्लू डार्ट एक्सप्रेस का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर में 11 प्रतिशत घटकर 70 करोड़ रुपये रहा

ब्लू डार्ट एक्सप्रेस का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर में 11 प्रतिशत घटकर 70 करोड़ रुपये रहा
Modified Date: January 30, 2026 / 09:48 pm IST
Published Date: January 30, 2026 9:19 pm IST

मुंबई, 30 जनवरी (भाषा) ब्लू डार्ट एक्सप्रेस का दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 11.39 प्रतिशत घटकर 70 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने पिछले साल इसी तिमाही में 79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

हालांकि, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका राजस्व 6.9 प्रतिशत बढ़कर 1,616 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 1,512 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान प्रदर्शन को स्थिर घरेलू मांग और अनुशासित लागत प्रबंधन से समर्थन मिला।

ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, बी. मैनुअल ने कहा, ‘‘हमारा तीसरी तिमाही का प्रदर्शन मजबूत घरेलू मांग को दर्शाता है, जिसमें दूसरी और तीसरी श्रेणी के बाजारों से महत्वपूर्ण योगदान मिला।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com