Guna Crime News: शहर में खौफनाक वारदात, मंदिर जा रही युवती पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला, बचाने पहुंची मां और नाबालिग भी घायल
Guna Crime News: शहर में खौफनाक वारदात, मंदिर जा रही युवती पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला, बचाने पहुंची मां और नाबालिग भी घायल
Guna Crime News: शहर में खौफनाक वारदात, मंदिर जा रही युवती पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला, बचाने पहुंची मां और नाबालिग भी घायल /image: IBC24 File
- दीया जलाने जा रही 20 वर्षीय युवती पर कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला किया गया
- हमले में युवती के सिर पर गंभीर चोट आई
- पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
गुना। Guna Crime News: शहर की सुदामा कॉलोनी से इंसानियत को तार-तार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां शाम सात बजे के आसपास दीया जलाने मंदिर जा रही युवती (Temple Going Girl Attacked) पर कृष्णा कुशवाह नामक व्यक्ति ने हमला कर दिया। हालात बेहद गंभीर होने के कारण उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मां और नाबालिग भी घायल ( Woman Attacked in Guna)
Madhya Pradesh Crime News आरोपी ने बीस वर्षीय फरियादी पूनम शर्मा पर लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया। हमले में पूनम के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। सिर फटने से आठ टांके लगे। वहीं घटना में हस्तक्षेप करने आई पीड़िता की मां और सात वर्षीय नाबालिग को भी कई चोटें आईं हैं। घटना के उपरांत पूरे मोहल्ले ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती आवेदन देकर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। इधर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। महिलाओं पर हाथ उठाने वाले बदमाश कितने बेख़ौफ़ हैं। इन्हें कानून का कोई डर नहीं।
Guna Crime News स्थानीय निवासियों के अनुसार आरोपी क्षेत्र में आतंक मचाता है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। गुना के कोतवाली थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। MP Crime News
ये भी पढ़ें
- Delhi Laxmi Yojana First Installment: रक्षाबंधन से पहले आज महिलाओं को मिलेगा बड़ा तोहफा, खाते में आएंगे 2500 रुपये, यहां से तुरंत करें आवेदन
- Telangana Bus Accident: खून से सन गया हाइवे, 43 यात्रियों से भरी स्लीपर बस के उड़े परखच्चे, 6 की मौके पर ही मौत, मची चीख-पुकार
- Chhattisgarh Assistant Grade 3 Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के जिला कार्यालयों में सहायक ग्रेड-3 के बंपर पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानें जिलेवार वैकेंसी और पूरी डिटेल

Facebook


