एक बार चार्ज होने पर 32 घंटे चलेगा Boult का नया नेकबैंड ईयरफोन्स, दाम भी किफायती

boult fx charge: मोबाइल एक्सेसरीज और ईयरबड्स बनाने वाली कंपनी Boult Audio हमेशा नया-नया प्रयोग करती रहती है। इनोवेशन पर काफी काम करती है।

एक बार चार्ज होने पर 32 घंटे चलेगा Boult का नया नेकबैंड ईयरफोन्स, दाम भी किफायती

boult

Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: August 14, 2022 10:16 pm IST

boult fx charge: मोबाइल एक्सेसरीज और ईयरबड्स बनाने वाली कंपनी Boult Audio हमेशा नया-नया प्रयोग करती रहती है। इनोवेशन पर काफी काम करती है। कंपनी ने अपने नए नेकबैंड ईयरफोन्स को भारत में पेश किया है। इसका नाम कंपनी ने Boult FX Charge रखा है। इन ईयरफोन्स में सुपरफास्ट चार्जिंग के अलावा दूसरे कई फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है इसकी बैटरी 32-घंटे तक साथ निभाती है।

read more : अंग्रेजों ने भारत में क्यों बिछाई थी रेलवे लाइन?, इस पुस्तक में सामने आई ये बड़ी सच्चाई, जानकर रह जाएंगे दंग 

Boult FX Charge की कीमत कंपनी के अनुसार, 4,499 रुपये है। लेकिन, इसे ऑफर में केवल 899 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस नेकबैंड को ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। आप इसे ई-कॉमर्स साइट ऐमेजॉन या कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। कंपनी का दावा है कि Boult FX Charge की बैटरी लाइफ काफी अच्छी है। इसे केवल 5 मिनट के चार्ज पर 7 घंटे तक यूज किया जा सकता है। जबकि फुल चार्ज होने पर ये 32-घंटे तक साथ निभाती है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी का सपोर्ट दिया गया है। बता दें कि Boult Audio देशी ब्रांड है। ये मोबाइल एक्सेसरीज के अलावा ईयरफोन्स और दूसरे गैजेट्स को बनाने के लिए जाना जाता है।

read more : अंग्रेजों ने भारत में क्यों बिछाई थी रेलवे लाइन?, इस पुस्तक में सामने आई ये बड़ी सच्चाई, जानकर रह जाएंगे दंग 

Boult FX Charge के फीचर्स की बात करें तो इस डिवाइस को आईओएस, एंड्रॉयड के अलावा मैकबुक और विंडोज लैपटॉप से भी कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 रेटिंग दी गई है। इस डिवाइस में 14।2mm के ऑडियो ड्राइवर्स दिए गए हैं। कंपनी ने कहा है कि इसमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) का भी सपोर्ट दिया जाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5।2 का सपोर्ट दिया गया है। इस डिवाइस को फैक्ट्री रिसेट करने में 10 सेकंड्स का समय लगता है।

read more : 13 साल की लड़की का किडनैप कर किया रेप, गांव के ही अधेड़ युवक की करतूत 

और भी है बड़ी खबरें…

 

 


लेखक के बारे में