कैपरी ग्लोबल का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 59 प्रतिशत बढ़कर 283 करोड़ रुपये पर
कैपरी ग्लोबल का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 59 प्रतिशत बढ़कर 283 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) कैपरी ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 59.1 प्रतिशत बढ़कर 283 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 178 करोड़ रुपये था।
कैपरी ग्लोबल की शुद्ध ब्याज आय मार्च 2026 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 596 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2024-25 की इसी तिमाही में 381 करोड़ रुपये थी।
वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंपनी की प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति (एयूएम) 60.2 प्रतिशत बढ़कर 36,623 करोड़ रुपये हो गयी, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 22,860 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने कहा कि सोना ऋण पोर्टफोलियो वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 110.9 प्रतिशत बढ़कर 16,965 करोड़ रुपये रहा, वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 8,042 करोड़ रुपये था।
वहीं समीक्षाधीन तिमाही के दौरान सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम (एमएसएमई) को ऋण 22.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,486 करोड़ रुपये रहा, जो 2024-25 की चौथी तिमाही में 5,279 करोड़ रुपये था।
इस दौरान आवास ऋण 43.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,447 करोड़ रुपये रहा जो 2024-25 की समान तिमाही में 5,202 करोड़ रुपये था।
पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ 98 प्रतिशत बढ़कर 949 करोड़ रुपये रहा।
कैपरी ग्लोबल कैपिटल के प्रबंध निदेशक राजेश शर्मा ने कहा, “वित्त वर्ष 2025-26 और जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन किया है, जिसमें प्रमुख ऋण खंडों में अच्छी वृद्धि और लाभप्रदता में सुधार देखने को मिला है।”
भाषा योगेश रमण
रमण

Facebook


