केंद्र ने कर्नाटक में सूरजमुखी बीज की खरीद को मंजूरी दी

केंद्र ने कर्नाटक में सूरजमुखी बीज की खरीद को मंजूरी दी

केंद्र ने कर्नाटक में सूरजमुखी बीज की खरीद को मंजूरी दी
Modified Date: May 5, 2026 / 07:14 pm IST
Published Date: May 5, 2026 7:14 pm IST

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) केंद्र सरकार ने कर्नाटक में वर्ष 2026 के रबी सत्र में उगाए गए 9,023 टन सूरजमुखी के बीज की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद को मंजूरी दे दी है।

वहीं महाराष्ट्र में, चने की खरीद की अधिकतम सीमा बढ़ाकर 8,19,882 टन कर दी गई है और खरीद की समय सीमा को 30 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।

यह खरीद ‘मूल्य समर्थन योजना’ (पीएसएस) के तहत की जाएगी। यह योजना तब लागू होती है, जब मंडी में कीमतें एमएसपी से नीचे गिर जाती हैं।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस फैसले से कर्नाटक में सूरजमुखी की खेती करने वाले किसानों को उनकी फसल का उचित और लाभकारी मूल्य मिल सकेगा।

इससे महाराष्ट्र के उन किसानों को भी मदद मिलेगी, जो पहले से तय समय सीमा के भीतर अपनी फसल नहीं बेच पाए थे।

उन्होंने एक बयान में कहा कि अब ज्यादा किसान एमएसपी का लाभ उठा सकेंगे और उन्हें बाजार के दबाव में आकर अपनी फसल कम कीमतों पर बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में