ICC Men’s ODI T20 World Cup New Format : ICC का बड़ा ऐलान! बदल गया वनडे और T20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट, अब ऐसे खेला जाएगा टूर्नामेंट
आईसीसी ने वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों को मंजूरी दे दी है। नए सिस्टम के तहत ग्रुप स्टेज, सुपर राउंड और नॉकआउट मुकाबलों का पूरा ढांचा बदल जाएगा, जिससे टूर्नामेंट और रोमांचक होगा।
ICC Men's ODI T20 World Cup New Format / Image Source : FILE
- ICC ने वनडे और टी20 विश्व कप के नए फॉर्मेट को मंजूरी दी।
- 2028 टी20 विश्व कप के लिए नया क्वालिफिकेशन सिस्टम भी लागू होगा।
- एसोसिएट देशों के लिए 16 टीमों के नए वैश्विक टी20 टूर्नामेंट को सैद्धांतिक मंजूरी मिली।
नई दिल्ली : ICC Men’s ODI T20 World Cup New Format अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अपने दो सबसे बड़े पुरुष टूर्नामेंट वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों को मंजूरी दे दी है। एडिनबर्ग में हुई वार्षिक बैठक में मुख्य कार्यकारी समिति की सिफारिशों पर यह फैसला लिया गया, जिसका उद्देश्य हर मुकाबले को अधिक रोमांचक बनाना है। इसके साथ ही ICC ने 2028 टी20 विश्व कप के क्वालिफिकेशन सिस्टम और एसोसिएट देशों के लिए एक नए टूर्नामेंट के प्रस्ताव को भी समर्थन दिया है।
वनडे विश्व कप का नया फॉर्मेट
अब 14 टीमों वाला यह टूर्नामेंट तीन चरणों में होगा। पहले चरण में रैंकिंग की अंतिम तीन टीमें 12वीं, 13वीं और 14वीं ‘सुपर सीरीज’ खेलेंगी, जिसमें से शीर्ष टीम आगे बढ़ेगी। Icc World Cup Format दूसरे चरण ग्रुप स्टेज में 12 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की शीर्ष तीन-तीन टीमें और अगली एक सर्वश्रेष्ठ टीम ‘सुपर-7’ तीसरे चरण में पहुंचेंगी। सुपर-7 की सातों टीमें आपस में खेलेंगी और शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।
टी20 विश्व कप का नया फॉर्मेट
अब ग्रुप स्टेज में चार के बजाय पांच ग्रुप होंगे, जिनमें चार-चार टीमें होंगी। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें ‘सुपर-10’ चरण में पहुंचेंगी, जहां 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की शीर्ष टीमें सीधे सेमीफाइनल में जाएंगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें आपस में एलिमिनेटर मैच खेलकर बाकी दो सेमीफाइनल स्थानों के लिए भिड़ेंगी।
2028 टी20 विश्व कप क्वालिफिकेशन व नया टूर्नामेंट
2028 के लिए नया क्वालिफिकेशन ढांचा मंजूर किया गया है, जिसके तहत स्कॉटलैंड को सीधे यूरोप रीजनल फाइनल में प्रवेश मिलेगा। वहीं, एसोसिएट देशों के लिए 16 टीमों वाले नए वैश्विक टी20 टूर्नामेंट के प्रस्ताव को सिद्धांत रूप से समर्थन मिला है, जिसे नवंबर में वित्तीय समिति की समीक्षा के बाद अंतिम मंजूरी मिलेगी।
🚨 NEW WORLD CUP FORMAT 🚨
The ICC has approved a new format for the 14-team Men’s ODI World Cup.
A new ‘Super Series’ round will precede the group stage, before a seven-team ‘Super 7’ decides the semifinalists. pic.twitter.com/N3sS2nUXm2
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 15, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Indore Shishukunj School Food Poisoning : 150 बच्चों के बीमार होने का खुला राज! स्कूल के पानी में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, आइसक्रीम की रिपोर्ट ने भी उड़ाए होश
- Kannauj Teachers Objectional Viral Video: स्कूल के रूम में अश्लील हरकत कर रहे थे शिक्षक-शिक्षिका.. अब डिपार्टमेंट ने ले लिया ये बड़ा एक्शन, आप भी देखें वायरल वीडियो
- CG Wild Mushroom Poisoning: बारिश में भूलकर भी न खाएं ये मशरूम, इस जिले में आधा दर्जन से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल, जानें वजह

Facebook


