चीन ने आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए ब्याज दर में कटौती की

चीन ने आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए ब्याज दर में कटौती की

चीन ने आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए ब्याज दर में कटौती की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: August 15, 2022 11:39 am IST

बीजिंग, 15 अगस्त (एपी) चीन के केंद्रीय बैंक ने देश में आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए ब्याज दर 0.10 प्रतिशत घटाकर 2.75 प्रतिशत कर दी है।

सरकार ने पिछले महीने स्वीकार किया था कि महामारी की रोकथाम के लिये लगाये गये प्रतिबंधों, विनिर्माण और उपभोक्ता खर्च में बाधाओं के कारण वह इस साल आधिकारिक 5.5 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर का लक्ष्य हसिल नहीं कर सकती है।

पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने एक साल की अवधि वाले ऋण पर अपनी ब्याज दर को 2.85 प्रतिशत से घटाकर 2.75 प्रतिशत कर दिया है।

केंद्रीय बैंक ने इसके साथ बैंकों को अतिरिक्त 400 अरब युआन (60 अरब डॉलर) उपलब्ध कराया है। जुलाई महीने में कारखानों के उत्पादन और खुदरा बिक्री के कमजोर आंकड़ों के बाद यह कदम उठाया गया।

बैंक का यह निर्णय बताता है कि चीन अस्थायी रूप से कर्ज के बारे में चिंता को दूर कर रहा है और अक्टूबर या नवंबर में सत्तारूढ़ पार्टी की बैठक से पहले राजनीतिक चुनौतियों से निपटने की कोशिश कर रहा है।

ऐसा समझा जा रहा है कि इस बैठक में शी जिनपिंग पुरानी चली आ रही परंपरा को तोड़कर तीसरी बार पांच साल का कार्यकाल संभाल सकते हैं।

एपी जतिन रमण

रमण


लेखक के बारे में