शह मात The Big Debate: ‘डबल इंजन’ की पहरेदारी.. संगठन को जिम्मेदारी! भाजपा की तैयारी पर विपक्ष का तंज, क्या अब डबल इंजन के पहरेदार होंगे BJP कार्यकर्ता?
CG Politics News: साल 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने संगठन को और अधिक सक्रिय करने का फैसला किया है।

CG Politics News/Image Credit: IBC24.in
- 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने संगठन को और अधिक सक्रिय करने का फैसला किया है।
- नई व्यवस्था के तहत हर महीने के पहले सप्ताह में जिला पदाधिकारियों की बैठक होगी।
- भाजपा ने कहा- डबल इंजन सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
CG Politics News: रायपुर: साल 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने संगठन को और अधिक सक्रिय करने का फैसला किया है। नई व्यवस्था के तहत हर महीने के पहले सप्ताह में जिला पदाधिकारियों की बैठक होगी, दूसरे सप्ताह में मंडल स्तर की बैठक आयोजित की जाएगी। तीसरे सप्ताह में शक्ति केंद्रों की बैठक और चौथे सप्ताह में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ स्तर की बैठकें होंगी। इसके अलावा महीने में एक दिन सभी प्रमुख पदाधिकारियों की विशेष बैठक भी अनिवार्य की गई है।
बीजेपी का कहना है कि इन बैठकों के जरिए डबल इंजन सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा और संगठन तथा सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाएगा।
बीजेपी की इस रणनीति पर PCC चीफ दीपक बैज का कहना है कि जब सरकार के पास बताने लायक उपलब्धियां ही नहीं हैं, (CG Politics News) तब कार्यकर्ता जनता के बीच क्या संदेश लेकर जाएंगे। बैज के आरोपों पर मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार किया और कहा कि बीजेपी चुनावी मौसम में नहीं बल्कि साल के 365 दिन जनता के बीच काम करने वाला संगठन है और नई बैठक व्यवस्था उसी अभियान को और मजबूत करेगी।
CG Politics News: साफ है कि 2028 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अभी से संगठन को मजबूत करने चार्ज करना शुरू कर दिया है। हालांकि कांग्रेस इसे सरकार की नाकामियों से ध्यान भटकाने की कवायद बता रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में संगठन बनाम विपक्ष की लड़ाई और तेज होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
https://www.youtube.com/live/_V3rSFMTWiI?si=wUN4bOdXOOtt71G8
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: एक मुद्दा दो बयान, कांग्रेस में घमासान! दिग्विजय ने किया जीतू पटवारी के आरोपों का खंडन, क्या विपक्ष की अंदरूनी खटपट अब होने लगी काबू से बाहर?
- Petrol and Diesel Restriction Withdraw: भारत में ख़त्म हुआ पेट्रोल-डीजल का संकट!.. एक जुलाई से मोदी सरकार हटाने जा रही है ये पाबंदी, 12 जून को लागू हुआ था प्रतिबंध
- Electricity Bill July 2026: लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, देना होगा इतना कम पैसा, पावर कॉरपोरेशन ने जारी किया आदेश
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh BJP-Congress Political News
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm