महामारी से उबरी चीन, अर्थव्यवस्था आई तेजी, सितंबर तिमाही में 4.9 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ी

महामारी से उबरी चीन, अर्थव्यवस्था आई तेजी, सितंबर तिमाही में 4.9 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ी

महामारी से उबरी चीन, अर्थव्यवस्था आई तेजी, सितंबर तिमाही में 4.9 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: October 19, 2020 4:44 am IST

बीजिंग, (एपी) चीन की अर्थव्यवस्था ने सितंबर में समाप्त तिमाही में इससे पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 4.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। अब चीन की अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से उबरती दिख रही है।

Read More News: 7 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, कई घरों को किया नेस्तनाबूत, फसलों को रौंदा

सोमवार को जारी सितंबर तिमाही के आंकड़े उम्मीद के अनुरूप आए हैं। चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ने मार्च में महामारी को पूरी तरह नियंत्रित करने की घोषणा करते हुए कारखानों, दुकानों और कार्यालयों को खोल दिया था।

Read More News: जय विलास पैलेस के गेट के बाहर कांग्रेस देगी मौन धरना, किसान की मौत के खिलाफ करेंगे विरोध प्रदर्शन

मास्क और अन्य चिकित्सा उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से चीन का कारखाना उत्पादन भी सुधरा है। इसके साथ ही चीन में खुदरा बिक्री का आंकड़ा भी अब कोविड-19 के पूर्व के स्तर पर पहुंच गया है।

Read More News: उन्होंने देश के लोगों को धोखा दिया : पीडीएम, मरियम नवाज का आरोप-आपसे सवाल करो तो सेना के पीछे छिप जाते हो

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो की रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था अब स्थिर तरीके से आगे बढ़ रही है। हालांकि, ब्यूरो ने आगाह किया है कि अंतरराष्ट्रीय स्थिति अब भी जटिल और गंभीर बनी हुई है।

Read More News: उपचुनाव में बीजेपी ने झोंकी ताकत, केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद, प्रदेश अध्यक्ष करेंगे ताबड़तोड़ प्रचार

कोरोना वायरस की शुरुआत चीन में पिछले साल दिसंबर में हुई थी। जून में समाप्त तिमाही में चीन ने 3.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी। महामारी के दौर में चीन वृद्धि दर्ज करने वाला दुनिया का पहला प्रमुख देश था।

Read More News: सीएम- पूर्व मुख्यमंत्री करेंगे धुंआधार प्रचार, PCC चीफ करेंगे ओंकारेश्वर के दर्शन तो CM शिवराज बैंठेगे मौन व्रत पर


लेखक के बारे में