सीएमआर ग्रीन टेक्नॉलाॉजीज के आईपीओ को दूसरे दिन 9.6 गुना बोलियां मिलीं
सीएमआर ग्रीन टेक्नॉलाॉजीज के आईपीओ को दूसरे दिन 9.6 गुना बोलियां मिलीं
नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) सीएमआर ग्रीन टेक्नॉलाॉजीज लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के दूसरे दिन कुल मिलाकर 9.59 गुना बोलियां मिलीं।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 631 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए 2,30,43,930 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 22,10,69,862 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआइआई) के लिए तय कोटा को 21.80 गुना अभिदान मिला। खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 7.91 गुना जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 3.45 गुना अभिदान मिले।
सीएमआर ग्रीन टेक्नॉलाॉजीज के आईपीओ को बुधवार को बोली के पहले ही दिन पूर्ण अभिदान मिल गया था।
सीएमआर ग्रीन टेक्नॉलाॉजीज ने मंगलवार को बताया कि उसने एंकर निवेशकों से 188.44 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
यह आईपीओ शुक्रवार तक आम लोगों के खरीद के लिए खुला रहेगा। कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर 182-192 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण

Facebook


