Bhopal Minor Girls Love Jihad Case: राजधानी के होटल में नाबालिग लड़कियों से दरिंदगी, शराब पिलाकर किया रेप… फिर इस बात का बनाया दबाव, 4 गिरफ्तार

Bhopal Minor Girls Love Jihad Case: राजधानी के होटल में नाबालिग लड़कियों से दरिंदगी, रेप के बाद धर्म बदलने का बनाया दबाव, 4 गिरफ्तार

Bhopal Minor Girls Love Jihad Case: राजधानी के होटल में नाबालिग लड़कियों से दरिंदगी, शराब पिलाकर किया रेप… फिर इस बात का बनाया दबाव, 4 गिरफ्तार

Bhopal Minor Girls Love Jihad Case/AI Generated Image

Modified Date: June 4, 2026 / 09:13 pm IST
Published Date: June 4, 2026 9:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल के साकेत नगर स्थित होटल से जुड़ा मामला सामने आया
  • पुलिस ने होटल मैनेजर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट और धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज

Bhopal Minor Girls Love Jihad Case: एमपी की राजधानी भोपाल से लव जिहाद और दुष्कर्म का मामला सामने आया है, यहां बागसेवनिया थाना क्षेत्र में विशेष समुदाय के युवकों ने लड़कियों को होटल में ले जाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया और धर्म परिवर्तन का भी दबाव डाला। मामले में पुलिस ने होटल मैनेजर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जल भेज दिया है।

बजरंग दल ने विशेष समुदाय के युवकों को हिंदू नाबालिग लड़कियों (Bhopal Minor Girls Love Jihad Case) के साथ साकेत नगर के होटल में पकड़ा था। नाबालिगों ने बताया कि आरोपियों ने शराब पिलाकर दुष्कर्म किया और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए होटल मैनेजर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी गरीब बस्तियों की बच्चियों को टारगेट कर अपनी हवस का शिकार बनाते थे।

 होटल में बजरंग दल की दबिश

आपको बता दें कि बुधवार की दोपहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक साकेत नगर स्थित हो होटल में दबिश दी। जहां पर विशेष समुदाय के युवकों को आपत्तिजनक सामान के साथ पकड़ा और दो हिंदू नाबालिग लड़कियों (Bhopal Minor Girls Love Jihad Case) को भी उनके साथ पकड़ा। इसके बाद उन्हें बागसेवनिया पुलिस के हवाले किया गया। मामले में पुलिस ने धर्म स्वतंत्रता अधिनियम समेत पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.