सीएमआर ग्रीन के आईपीओ को 127 गुना अभिदान मिला

सीएमआर ग्रीन के आईपीओ को 127 गुना अभिदान मिला

सीएमआर ग्रीन के आईपीओ को 127 गुना अभिदान मिला
Modified Date: June 5, 2026 / 09:50 pm IST
Published Date: June 5, 2026 9:50 pm IST

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) अलौह धातु पुनर्चक्रण कंपनी सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन शुक्रवार को 127 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 631 करोड़ रुपये के आईपीओ में की गई 2,30,43,930 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 2,92,75,44,594 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) को अपेक्षित हिस्सेदारी से 270.46 गुना अधिक अभिदान प्राप्त हुआ। गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए निर्धारित हिस्से को 172.35 गुना अभिदान मिला जबकि खुदरा निवेशकों के लिए निर्धारित कोटे को 27.03 गुना अभिदान मिला।

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को बुधवार को बोली के पहले ही दिन पूर्ण अभिदान मिला था।

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज ने इस आईपीओ के लिए 182 से 192 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में