कोलगेट-पामोलिव ने अपने शीर्ष नेतृत्व में किया बदलाव

कोलगेट-पामोलिव ने अपने शीर्ष नेतृत्व में किया बदलाव

कोलगेट-पामोलिव ने अपने शीर्ष नेतृत्व में किया बदलाव
Modified Date: August 21, 2026 / 10:15 am IST
Published Date: August 21, 2026 10:15 am IST

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) मौखिक स्वच्छता उत्पाद बनाने वाली कंपनी कोलगेट-पामोलिव ने प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रभा नरसिम्हन को वैश्विक भूमिका में पदोन्नत किया है और उनके स्थान पर मनीष आनंदानी को नियुक्त किया है।

कंपनी की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, पिछले चार साल से भारत में कंपनी के कारोबार की अगुवाई कर रहीं नरसिम्हन 28 सितंबर, 2026 से कोलगेट-पामोलिव के एशिया-प्रशांत प्रभाग में कार्यकारी उपाध्यक्ष (विपणन) का पद संभालेंगी।

कोलगेट-पामोलिव इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल ने मनीष आनंदानी को 28 सितंबर 2026 से पांच साल के लिए कंपनी का प्रबंध निदेशक एवं सीईओ नियुक्त करने की शुक्रवार को मंजूरी दी। वह प्रभा नरसिम्हन का स्थान लेंगे।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि आनंदानी की नियुक्ति कंपनी के शेयरधारकों की मंजूरी और अन्य वैधानिक अनुमोदनों के अधीन होगी।

आनंदानी कोलगेट-पामोलिव इंडिया में शामिल होने से पहले केनव्यू (पूर्व में जॉनसन एंड जॉनसन कंज्यूमर हेल्थ) में भारत एवं दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक थे।

आनंदानी को बिक्री, विपणन, सामान्य प्रबंधन और वरिष्ठ नेतृत्व की भूमिकाओं में 30 साल का अनुभव है।

कोलगेट-पामोलिव इंडिया में शामिल होने से पहले नरसिम्हन ने हिंदुस्तान यूनिलीवर में वरिष्ठ नेतृत्व की कई भूमिकाएं निभाईं, जिनमें ‘होम केयर’ की कार्यकारी निदेशक की भूमिका भी शामिल है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में