Petrol Diesel Price Today 21 August 2026: पेट्रोल 118 तो डीजल 105 रुपए लीटर, रक्षाबंधन से पहले सीएनजी और रसोई गैस की कीमत पर भी बड़ा अपडेट, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

Petrol Diesel Price Today 21 August 2026: पेट्रोल 118 तो डीजल 105 रुपए लीटर, रक्षाबंधन से पहले सीएनजी और रसोई गैस की कीमत पर भी बड़ा अपडेट, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

Petrol Diesel Price Today 21 August 2026: पेट्रोल 118 तो डीजल 105 रुपए लीटर, रक्षाबंधन से पहले सीएनजी और रसोई गैस की कीमत पर भी बड़ा अपडेट, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

Petrol Diesel Price Today 21 August 2026: पेट्रोल 118 तो डीजल 105 रुपए लीटर, रक्षाबंधन से पहले सीएनजी और रसोई गैस की कीमत पर भी बड़ा अपडेट, जानिए आपके शहर में क्या है रेट / Image: AI Generated

Modified Date: August 21, 2026 / 09:01 am IST
Published Date: August 21, 2026 8:59 am IST
HIGHLIGHTS
  • 21 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं
  • ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल की ओर बढ़ रहा
  • LPG सिलेंडर और CNG के दाम भी आज स्थिर

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 21 August 2026 अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ताजा आंकड़ों की मानें तो फिर से ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल की ओर से तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। इन सब के बीच भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया है। तो ​चलिए जानते हैं कि आज यानि 21 अगस्त को भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या है?

पेट्रोल-डीजल का आज का रेट

Petrol Diesel Price Today 21 August 2026 भारतीय तेल कंपनियों की ओर से जारी रेट के अनुसार आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां तक कि एलपीजी और सीएनजी के दाम भी स्थिर हैं। यानि आज भी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 और डीजल की की 95.20 रुपए है। वहीं, भारत में सबसे सस्ता ईंधन अंडमान निकोबार में मिलता है, जहां पेट्रोल की कीमत महज 88.66 रुपए प्रति लीटर है। जबकि यहां डीजल 84.56 प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है। भारत में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल तेलंगाना में मिलता है, जहां पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 रुपए प्रति लीटर है।

गैस सिलेंडर की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

आज 21 अगस्त को दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 942 रुपए और कमर्शियल 2738 रुपए का है। कोलकाता में यही 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 968 और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2872.50 रुपए का है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 2691.50 रुपए और घरेलू 941.50 रुपए है। इसी तरह चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 2906 और घरेलू 957.50 रुपए है।

सीएनजी के 21 अगस्त के रेट

आईजीएल के रेट के मुताबिक हापुड़ में सीएनजी 92.70 रुपए, जबकि नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में 91.70 रुपये प्रति किलोग्राम है। कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में सीएनजी 94.42 रुपए प्रति किलोग्राम मिल रही है। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी की कीमत 91.58 रुपए तथा महोबा, बांदा व चित्रकूट में 89.42 रुपए प्रति किलोग्राम है। राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में 92.44 रुपए प्रति किलोग्राम है। वहीं हरियाणा में कैथल 88.43 रुपए, गुरुग्राम 88.12, रेवाड़ी 87.70 तथा करनाल 87.43 रुपए प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है। दिल्ली में इसकी कीमत सबसे कम 83.09 रुपए प्रति किलोग्राम है।

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत

क्रमांक राज्य/केंद्रशासित प्रदेश पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर) बदलाव
1 Andaman and Nicobar ₹88.66 ₹84.56 0.00
2 Andhra Pradesh ₹117.78 ₹105.36 0.00
3 Arunachal Pradesh ₹99.60 ₹89.05 0.00
4 Assam ₹106.60 ₹98.42 0.00
5 Bihar ₹115.06 ₹101.08 0.00
6 Chandigarh ₹101.54 ₹89.47 0.00
7 Chhattisgarh ₹108.74 ₹102.34 0.00
8 Dadra and Nagar Haveli ₹99.90 ₹95.63 0.00
9 Daman and Diu ₹100.46 ₹96.35 0.00
10 Delhi ₹102.12 ₹95.20 0.00
11 Goa ₹104.13 ₹96.01 0.00
12 Gujarat ₹102.84 ₹98.98 0.00
13 Haryana ₹102.95 ₹95.60 0.00
14 Himachal Pradesh ₹100.57 ₹92.68 0.00
15 Jammu and Kashmir ₹105.00 ₹93.64 0.00
16 Jharkhand ₹106.65 ₹100.93 0.00
17 Karnataka ₹110.80 ₹98.23 0.00
18 Kerala ₹115.09 ₹103.42 0.00
19 Madhya Pradesh ₹114.97 ₹100.03 0.00
20 Maharashtra ₹113.32 ₹99.97 0.00
21 Manipur ₹106.82 ₹92.66 0.00
22 Meghalaya ₹102.60 ₹92.90 0.00
23 Mizoram ₹106.80 ₹95.67 0.00
24 Nagaland ₹105.84 ₹97.38 0.00
25 Odisha ₹109.63 ₹102.17 0.00
26 Puducherry ₹104.29 ₹94.08 0.00
27 Punjab ₹105.22 ₹95.15 0.00
28 Rajasthan ₹113.16 ₹98.23 0.00
29 Tamil Nadu ₹109.10 ₹101.12 0.00
30 Telangana ₹115.29 ₹103.49 0.00
31 Uttar Pradesh ₹102.37 ₹95.85 0.00
32 Uttarakhand ₹101.90 ₹97.16 0.00
33 West Bengal ₹113.59 ₹100.22 0.00

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"