अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से कच्चे तेल वायदा कीमत में तेज़ी

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से कच्चे तेल वायदा कीमत में तेज़ी

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से कच्चे तेल वायदा कीमत में तेज़ी
Modified Date: July 15, 2026 / 09:39 pm IST
Published Date: July 15, 2026 9:39 pm IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चे तेल कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में बढ़त जारी रही और कीमत 105 रुपये बढ़कर 7,689 रुपये प्रति बैरल हो गई। ईरान पर अमेरिका के एक और हमले के बाद आपूर्ति से जुड़े बढ़ते जोखिमों को देखते हुए व्यापारियों ने कीमतों में यह बदलाव किया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का जुलाई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 105 रुपये या 1.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,689 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 10,458 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

कच्चे तेल के अगस्त माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 91 रुपये या 1.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,665 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 8,798 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के तेज हुए सैनय कार्रवाई की वजह से पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। इससे स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज से कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर चिंताएँ पैदा हो गई हैं, जो वैश्विक तेल व्यापार के लिए एक अहम रास्ता है। इसी वजह से हाल में बढ़त देखने को मिली है।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल के अगस्त डिलीवरी अनुबंध की कीमत करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 80.03 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड के सितंबर डिलीवरी अनुबंध की कीमत 1.24 प्रतिशत बढ़कर 85.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में