Cryptocurrency news 2021 : Bitcoin की कीमत में भारी गिरावट, क्रिप्टोकरेंसी में निवेश हो सकता है फायदे का सौदा, जानिए आज का भाव
Cryptocurrency news 2021 : Bitcoin की कीमत में भारी गिरावट, क्रिप्टोकरेंसी में निवेश हो सकता है फायदे का सौदा, जानिए आज का भाव
Cryptocurrency news 2021 नई दिल्ली: गूगल ने जब से अपनी पॉलिसी में बदलाव किया है क्रिप्टोकरेंसी ( Cryptocurrency ) की कीमतों में भी उतार चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। हालांकि आज अधिकतर क्रिप्टोकरेंसी हरे निशान पर ट्रेड कर रही है, लेकिन पिछले एक सप्ताह के प्रदर्शन को देखें तो आज कीमतों में गिरावट आई है। फिलहाल वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी का कुल मार्केट कैप 1.54 लाख करोड़ डॉलर पर है। पिछले दिन यानी शनिवार की तुलना में देखें तो इसमें 1.56 फीसदी की तेजी आई है।
वहीं, बताया जा रहा है कि मार्केट मैप के अनुसार शनिवार को लोकप्रिय बिटकॉइन के दाम में 5.71 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। मीडिया रिपोर्ट में तो यह भी कहा जा रहा है कि भारत में अब क्रिप्टोकरेंसी को एक एसेट क्लास के तौर पर रेगुलेट करने की जिम्मेदारी सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) को मिल सकती है। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार इस मॉनसून सत्र में ही क्रिप्टोकरेंसी बिल को पेश कर सकती है।
Read More: वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री का निधन, पार्टी मीटिंग में शामिल होने आईं थी दिल्ली
13 जून सुबह 09:50 बजे तक दुनिया की सबसे बड़ी 10 क्रिप्टोकरेंसी के रेट्स (ये आंकड़े coinmarketcap.com से लिए गए है)
-
Bitcoin: 1.50 फीसदी गिरकर $34,943.644
-
Ethereum: 1.79 फीसदी चढ़कर $2,294.10
-
Tether: 0.03 फीसदी गिरकर $1.00
-
Binance Coin: 1.09 फीसदी चढ़कर $339.18
-
Carrdano: 1.46 फीसदी चढ़कर $1.46
-
Dogecoin: 0.89 फीसदी चढ़कर $0.3096
-
XRP: 0.88 फीसदी चढ़कर $0.8258
-
USD Coin: 0.03 फीसदी गिरकर $1.0
-
Polkadot: 1.01 फीसदी चढ़कर $20.34
-
Uniswap: 0.91 फीसदी चढ़कर $20.96
-
किन क्रिप्टोकरेंसी में आई सबसे ज्यादा तेजी
-
Lition: बीते 24 घंटे में 588.19 फीसदी चढ़कर $0.04925
-
YUMMY: बीते 24 घंटे में 139.56 फीसदी चढ़कर $0.00004857
-
Safe Energy: बीते 24 घंटे में 107.39 फीसदी चढ़कर <$0.00000001
-
Dragonbit: बीते 24 घंटे में 100.10 फीसदी चढ़कर $0.0002552
-
EthereumMax: बीते 24 घंटे में 95.76 फीसदी चढ़कर $0.0000001545

Facebook


