सीएसएम टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को बोली के अंतिम दिन 1.36 गुना अभिदान
सीएसएम टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को बोली के अंतिम दिन 1.36 गुना अभिदान
नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी सीएसएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 1.36 गुना अभिदान मिला।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 145.78 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के तहत पेश किए गए 1,11,30,880 शेयरों के मुकाबले 1,51,27,068 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 1.62 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के कोटा को 1.54 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 1.02 गुना अभिदान हुआ।
कंपनी ने इससे पहले एंकर निवेशकों से 20 करोड़ रुपये जुटाए थे।
आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 107-113 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
कंपनी के शेयर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किया जाना प्रस्तावित है।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


