वितरण कंपनियों की शनिवार को एक घंटे तक अनावश्यक बिजली उपकरण, बत्तियां बंद रखने की अपील

वितरण कंपनियों की शनिवार को एक घंटे तक अनावश्यक बिजली उपकरण, बत्तियां बंद रखने की अपील

वितरण कंपनियों की शनिवार को एक घंटे तक अनावश्यक बिजली उपकरण, बत्तियां बंद रखने की अपील
Modified Date: March 26, 2026 / 08:00 pm IST
Published Date: March 26, 2026 8:00 pm IST

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों से शनिवार को ‘अर्थ ऑवर’ में शामिल होने की अपील की है। इसके तहत पर्यावरण की सुरक्षा के लिए शनिवार रात साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे के बीच गैर-जरूरी बिजली के उपकरणों और लाइट (बत्तियों) को बंद रखने का आग्रह किया गया है।

वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. और बीएसईएस की दोनों कंपनियों बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड और बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड ने पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था ‘डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया’ द्वारा शुरू किए गए इस वैश्विक अभियान का समर्थन किया है।

इस वर्ष के अभियान का विषय ‘पृथ्वी के लिए एक घंटा दें’ रखा गया है, जिसका उद्देश्य लोगों को धरती की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

टाटा पावर डीडीएल के प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘‘ सतत भविष्य के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता हमारे ब्रांड दर्शन ‘‘एक हरित भविष्य की ओर’ से निर्देशित है। विश्व प्रकृति कोष (डब्ब्ल्यू एनए) के अर्थ ऑवर के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर, हम नागरिकों से अपील करते हैं कि वे 28 मार्च, 2026 को रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए सभी गैर-आवश्यक बिजली उपकरण और लाइट बंद करें, ताकि यह संदेश सुदृढ़ हो कि छोटे-छोटे सामूहिक प्रयास भी पर्यावरण पर सार्थक प्रभाव डाल सकते हैं।’’

बीएसईएस ने बयान में कहा, ‘‘डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के एक प्रमुख भागीदार के रूप में, बीएसईएस ने दक्षिण, पश्चिम, पूर्वी और मध्य दिल्ली में अपने लगभग 54 लाख उपभोक्ताओं और 2.25 करोड़ निवासियों से इस वैश्विक आंदोलन में भाग लेने का आग्रह किया है।’’

पिछले साल, दिल्ली ने ‘अर्थ ऑवर’ के दौरान 269 मेगावाट बिजली की बचत की थी।

भाषा

रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में