एम्पावर इंडिया ने डेटा सेंटर, डिजिटल अवसंरचना क्षेत्र में रखा कदम

एम्पावर इंडिया ने डेटा सेंटर, डिजिटल अवसंरचना क्षेत्र में रखा कदम

एम्पावर इंडिया ने डेटा सेंटर, डिजिटल अवसंरचना क्षेत्र में रखा कदम
Modified Date: August 21, 2026 / 09:55 pm IST
Published Date: August 21, 2026 9:55 pm IST

मुंबई, 21 अगस्त (भाषा) एम्पावर इंडिया ने टिकाऊ डिजिटल अवसंरचना समाधान के साथ भारत के 22 अरब डॉलर के डेटा सेंटर क्षेत्र में प्रवेश करने की शुक्रवार को घोषणा की।

एम्पावर इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह पहल सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) अवसंरचना एकीकरण और डेटा सेंटर प्रबंधन में उसकी मौजूदा क्षमताओं का विस्तार है। साथ ही, इसमें उसकी अनुषंगी कंपनी एम्पावर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की नवीकरणीय ऊर्जा विशेषज्ञता का भी लाभ लिया जाएगा।

प्रौद्योगिकी अवसंरचना और डिजिटल प्रबंधन समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी ने कहा कि वह हरित डेटा सर्वर और डेटा सेंटर समाधान विकसित करने की योजना बना रही है।

एम्पावर इंडिया के प्रबंध निदेशक राजेश चव्हाण ने कहा कि इस पहल से कंपनी भारत के तेजी से बढ़ते डेटा सेंटर उद्योग में भागीदारी कर सकेगी। भारत में डेटा सेंटर का बाजार 2030 तक 22 अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान है। कृत्रिम मेधा (एआई), क्लाउड कंप्यूटिंग, उद्यमों के डिजिटल रूपांतरण और डेटा स्थानीयकरण की बढ़ती जरूरतों से इस क्षेत्र को गति मिल रही है।

भाषा यासिर रमण

रमण


लेखक के बारे में