Bengaluru 9 Crore Cash Seized : राजधानी में कार के अंदर से मिला करोड़ों का कैश, सूटकेस में भरकर यहां सप्लाई करने की आशंका, अब अफसर खंगाल रहे कुंडली
बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी इलाके में पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक क्रेटा कार से करीब 9 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई। यह रकम बिना वैध दस्तावेज के होसुर ले जाई जा रही थी। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि तमिलनाडु में छापेमारी के दौरान 1.3 करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी भी मिली है।
Bengaluru 9 Crore Cash Seized
- बेंगलुरु में क्रेटा कार से करीब 9 करोड़ रुपये कैश बरामद
- बिना वैध दस्तावेज के होसुर ले जाई जा रही थी भारी रकम
- तमिलनाडु में छापेमारी के दौरान 1.3 करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी मिली
बेंगलुरु :Bengaluru 9 Crore Cash Seized : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी इलाके में आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मंगलवार रात होसुर रोड पर BETL टोल के पास एक क्रेटा कार को रोककर करीब 9 करोड़ की नकदी बरामद की गई। यह रकम बेंगलुरु से तमिलनाडु के होसुर की ओर बिना किसी वैध दस्तावेज के ले जाई जा रही थी।
कार से बरामद किया गया 9 करोड़ कैश
आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जगदीश के अनुरोध पर इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग टीम ने संदिग्ध कार को सिग्नल के पास घेराबंदी कर रोका। कार को थाने लाकर तलाशी ली गई, जहां से 9 करोड़ कैश बरामद हुआ। कार में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें 42 वर्षीय सचिन भी शामिल है।
सिंधु ज्वैलर्स’ से बताया जा रहा संबंध
सचिन का संबंध तमिलनाडु के थूथुकुडी स्थित ‘सिंधु ज्वैलर्स’ से बताया जा रहा है। मामले की कड़ियां जोड़ते हुए आयकर विभाग की टीम ने जब तमिलनाडु में संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की, तो वहां से भी 1.3 करोड़ की अतिरिक्त नकदी बरामद हुई। इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस ने कार, बरामद कैश और दोनों संदिग्धों को आगे की विस्तृत जांच के लिए इनकम टैक्स अधिकारियों को सौंप दिया है। आयकर विभाग की टीम अब हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
#BREAKING : 9 CRORE CASH SEIZED ON BENGALURU HOSUR ROAD
9 Crore Unaccounted Cash Seized from Car Near Electronic City
Income Tax officials seized around 9 crore in cash from a Creta car allegedly transporting the money illegally from Bengaluru towards Hosur on August 18.… pic.twitter.com/M7vbIz7WYZ
— Imran Khan (@KeypadGuerilla) August 21, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
- Huawei Pura X View: स्क्रीन देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी! Huawei ने उतारा ऐसा फोन, जिसका डिस्प्ले देखते ही कहेंगे ‘ये मोबाइल है या टैबलेट?’
- BJP MLA Pritam Lodhi Viral Statement: ‘महिलाओं को भेजते हैं मेरे पास…’ भाजपा विधायक ने मंच से कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा
- Income Tax Officer Death News: बंद कमरे में इस हाल में मिले वरिष्ठ आयकर अधिकारी, नजारा देख लोगों के उड़े होश, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

Facebook


