वायदा कारोबार में यूरोपीय प्राकृतिक गैस में 42.6 प्रतिशत की तेजी
वायदा कारोबार में यूरोपीय प्राकृतिक गैस में 42.6 प्रतिशत की तेजी
फ्रैंकफर्ट, 2 मार्च (एपी) पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता की तरफ से आपूर्ति बंद होने से यूरोपीय प्राकृतिक गैस वायदा में 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
आईसीई कमोडिटी एक्सचेंज पर अप्रैल डिलीवरी का वायदा अनुबंध 45.46 यूरो (53.26 अमेरिकी डॉलर) तक पहुंच गया। यह उछाल तब आया जब कतर-एनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह पश्चिम एशिया में युद्ध भड़कने के कारण तरल प्राकृतिक गैस का उत्पादन बंद कर देगा। सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी ने इस फैसले के लिए युद्ध को जिम्मेदार ठहराया।
कतर यूरोप के लिए एक प्रमुख गैस आपूर्तिकर्ता है। यूरोप, यूक्रेन के आक्रमण के कारण बंद हुए रूसी पाइपलाइन गैस की आपूर्ति की जगह तरलीकृत गैस यानी एलएनजी के आयात पर निर्भर है।
फारस की खाड़ी से एलएनजी टैंकरों के लिए एक प्रमुख मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य में पोत परिवहन बाधित हो गई है।
एपी राजेश राजेश रमण
रमण

Facebook


