Shakira India Concert 2026 : 19 साल बाद शकीरा का इंडिया टूर, फ्रंट सीट के लिए चुकानी होगी इतनी कीमत, जानें दिल्ली-मुंबई शो की पूरी डिटेल्स

करीब 19 साल बाद ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा भारत में वापसी कर रही हैं। 10 अप्रैल को मुंबई और 15 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले उनके कॉन्सर्ट के टिकट 6,000 रुपये से शुरू होकर 32,000 रुपये तक हैं। VIP पास धारकों को खास ‘फैन पिट’ और प्रीमियम सुविधाएं मिलेंगी।

Shakira India Concert 2026 : 19 साल बाद शकीरा का इंडिया टूर, फ्रंट सीट के लिए चुकानी होगी इतनी  कीमत, जानें दिल्ली-मुंबई शो की पूरी डिटेल्स

Shakira India Concert 2026 / Image Source : INSTAGRAM

Modified Date: March 2, 2026 / 09:38 pm IST
Published Date: March 2, 2026 9:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 19 साल बाद शकीरा का इंडिया टूर, 10 अप्रैल मुंबई और 15 अप्रैल दिल्ली में शो।
  • टिकट कीमत 6,000 रुपये से शुरू, प्रीमियम पास 32,000 रुपये तक।
  • VIP ‘HSBC स्टारस्ट्रक लाउंज’ में फैन पिट, प्रीमियम फूड और शटल सर्विस जैसी सुविधाएं।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Shakira India Concert 2026 ग्लोबल पॉप आइकन शकीरा के भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लगभग दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद, शकीरा एक बार फिर भारत में अपनी जादुई आवाज और शानदार डांस मूव्स का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। 19 साल के लंबे अंतराल के बाद हो रही उनकी इस वापसी को लेकर म्यूजिक लवर्स के बीच गजब का उत्साह है। खास बात यह है कि इस बार शकीरा केवल मुंबई तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि पहली बार वह देश की राजधानी दिल्ली में भी लाइव परफॉर्म करेंगी।

10 अप्रैल को मुंबई और 15 अप्रैल को राजधानी में करेंगी परफॉर्म

शकीरा का यह बहुप्रतीक्षित भारत दौरा एक नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन ‘फीडिंग इंडिया’ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शकीरा 10 अप्रैल को मुंबई में और 15 अप्रैल को दिल्ली में परफॉर्म करेंगी। Shakira Delhi Concert Date शकीरा आखिरी बार 2007 में अपने ‘ओरल फिक्सेशन टूर’ के लिए मुंबई आई थीं। अपनी वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए शकीरा ने कहा कि भारतीय दर्शकों के साथ जुड़ना उनके लिए हमेशा खास रहा है।

Shakira Concert Ticket Price India जाने टिकट की कीमत

जहाँ तक टिकटों की कीमतों का सवाल है, तो यह कॉन्सर्ट काफी महंगा होने वाला है। मुंबई में सबसे प्रीमियम कैटिगरी यानी HSBC स्टारस्ट्रक लाउंज के टिकट की कीमत 32,000 तक रखी गई है, जिसमें टैक्स और बुकिंग फीस भी शामिल है। अन्य श्रेणियों में 24,500 का प्लैटिनम लाउंज, 14,500 का वीआईपी सेक्शन और 6,000 से शुरू होने वाले जनरल टिकट शामिल हैं।

VIP अनुभव में क्या होगा खास?

सबसे महंगा टिकट खरीदने वालों को ‘HSBC स्टारस्ट्रक लाउंज’ का पास मिलेगा। इसमें फैन्स को लिमिटेड ‘फैन पिट’ में जाने का मौका मिलेगा, जिससे वे शकीरा को बिल्कुल करीब से देख पाएंगे। Shakira Live in India 2026, इसके अलावा कॉम्प्लिमेंट्री अल्कोहलिक बेवरेज, प्रीमियम फूड स्टॉल और वेन्यू के गेट से लाउंज तक शटल सर्विस जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

“भारत में परफॉर्म करना हमेशा खास रहा है “

शकीरा ने आखिरी बार 2007 में अपने ‘ओरल फिक्सेशन टूर’ के दौरान मुंबई में परफॉर्म किया था। अब 19 साल बाद उनकी वापसी को लेकर भारत में जबरदस्त उत्साह है। शकीरा ने खुद अपनी वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा “भारत में परफॉर्म करना हमेशा खास रहा है, मुंबई और दिल्ली के फैन्स से दोबारा जुड़ना यादगार होगा।तीन दशकों का करियर और ‘वाका-वाका’ ‘शी वुल्फ’ जैसे ग्लोबल हिट्स देने वाली शकीरा के इस शो के हाउसफुल रहने की पूरी उम्मीद है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shakira (@shakira)

यह भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.