जयपुर में रत्न प्रदर्शनी का आयोजन तीन जुलाई से

जयपुर में रत्न प्रदर्शनी का आयोजन तीन जुलाई से

जयपुर में रत्न प्रदर्शनी का आयोजन तीन जुलाई से
Modified Date: June 29, 2026 / 07:17 pm IST
Published Date: June 29, 2026 7:17 pm IST

जयपुर, 29 जून (भाषा) ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर की ओर से तीन से पांच जुलाई तक सीतापुरा स्थित जयपुर कन्वेंशन सेंटर में ‘जस 2026: द प्रीमियम बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी)’ प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। जस से आशय ‘ज्वेलर्स एसोसिएशन शो’ से है।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रदर्शनी में जयपुर के रंगीन रत्न एवं जड़ाउ आभूषण प्रदर्शित किए जाएंगे।

ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला ने बताया कि जस—2026 का उद्घाटन तीन जुलाई को होगा।

इस समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर होंगे।

उन्होंने कहा कि इस बार जस—2026 ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार उद्योगपति नवरतन कोठारी को दिया जाएगा।

मंगोड़ीवाला ने बताया कि इस बार 351 बूथ पर रंग—बिरंगे रत्नों और सुंदर रत्न आभूषणों का प्रदर्शन होगा। इनमें 201 बूथ रत्नों के और 149 बूथ ज्वेलरी के होंगे। प्रदर्शनी में जयपुर के ज्वेलर्स और रत्न व्यवसायी अपने बूथ लगा रहे हैं। साथ ही दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, सूरत, बीकानेर और मेरठ जैसे शहरों से भी सर्राफा कारोबारी प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं।

जस के संयोजक अशोक माहेश्वरी ने बताया कि इस बार पन्ना के साथ अन्य सभी रत्नों का विशेष आकर्षण रहेगा। इसके अलावा 100 से अधिक बहुमूल्य रत्नों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही जयपुर की कुंदन, मीना और पोलकी जड़ाउ ज्वेलरी को भी प्रदर्शनी में रखा जाएगा।

भाषा बाकोलिया वैभव अजय योगेश

योगेश


लेखक के बारे में