सोना 350 रुपये टूटा, चांदी में 300 रुपये की गिरावट
सोना 350 रुपये टूटा, चांदी में 300 रुपये की गिरावट
नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों से कमजोरी के रुख के बीच रुपये में यह गिरावट आई।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 300 रुपये के नुकसान के साथ 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
वैश्विक बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,912 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी की कीमत गिरावट के साथ 22.50 डॉलर प्रति औंस रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सोना पिछले सप्ताह के मजबूत लाभ को भुनाने में विफल रहा क्योंकि कीमतों में हालिया उछाल के बाद व्यापारियों ने मुनाफावसूली के लिए बिकवाली की।’
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


