भारत में एआई अवसंरचना के क्षेत्र में निवेश के अवसर तलाश रही है गूगल : वैष्णव

भारत में एआई अवसंरचना के क्षेत्र में निवेश के अवसर तलाश रही है गूगल : वैष्णव

भारत में एआई अवसंरचना के क्षेत्र में निवेश के अवसर तलाश रही  है गूगल : वैष्णव
Modified Date: May 8, 2026 / 01:32 pm IST
Published Date: May 8, 2026 1:32 pm IST

नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी गूगल, भारत में कृत्रिम मेधा (एआई) अवसंरचना के क्षेत्र में निवेश के अवसर तलाश रही है। इसमें सर्वर और ड्रोन का विनिर्माण भी शामिल है।

यह घोषणा विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में गूगल द्वारा 15 अरब अमेरिकी डॉलर के एआई केंद्र की अप्रैल में आधारशिला रखने के बाद की गई है।

वैष्णव ने कंपनी अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सोशल मीडिया पर जानकारी दी, ‘‘ गूगल, भारत में एआई अवसंरचना और सर्वर एवं ड्रोन के विनिर्माण में निवेश के अवसर तलाश रही है।’’

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में