सरकार ने यूरिया आयात के लिए इंडियन पोटाश लिमिटेड के एसटीई दर्जे को 31 मार्च, 2027 तक बढ़ाया

सरकार ने यूरिया आयात के लिए इंडियन पोटाश लिमिटेड के एसटीई दर्जे को 31 मार्च, 2027 तक बढ़ाया

सरकार ने यूरिया आयात के लिए इंडियन पोटाश लिमिटेड के एसटीई दर्जे को 31 मार्च, 2027 तक बढ़ाया
Modified Date: March 30, 2026 / 08:05 pm IST
Published Date: March 30, 2026 8:05 pm IST

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) सरकार ने यूरिया के आयात के लिए इंडियन पोटाश लिमिटेड के ‘स्टेट ट्रेड एंटरप्राइज’ (एसटीई) दर्जे को 31 मार्च, 2027 तक बढ़ा दिया है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।

भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 में 306.67 लाख टन यूरिया का उत्पादन किया और घरेलू मांग को पूरा करने के लिए इस पोषक तत्व का 56.47 लाख टन आयात किया। देश ने इस वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में 98 लाख टन यूरिया का आयात किया है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने 27 मार्च की एक अधिसूचना में कहा, ‘‘सरकारी खाते पर यूरिया (कृषि स्तर वाले) का आयात इंडियन पोटाश लिमिटेड के माध्यम से… 31 मार्च 2027 तक करने की अनुमति है।’’

यह कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक उर्वरक व्यापार को बाधित कर दिया है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में