सरकार ने बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशकों का कार्यकाल तीन वर्ष बढ़ाया
सरकार ने बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशकों का कार्यकाल तीन वर्ष बढ़ाया
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) सरकार ने बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के प्रबंध निदेशकों का कार्यकाल उनके मौजूदा कार्यकाल से तीन साल के लिए बढ़ा दिया है।
सूत्रों के अनुसार, सरकार ने बीओआई के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रजनीश कर्नाटक का कार्यकाल 29 अप्रैल 2026 से प्रभावी तीन साल के लिए बढ़ाया है। कर्नाटक को 2023 में तीन साल के लिए बैंक का एमडी एवं सीईओ नियुक्त किया गया था।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने बीओबी के एमडी एवं सीईओ देबदत्त चंद का कार्यकाल भी एक जुलाई 2026 से प्रभावी तीन साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी है।
सरकार ने यूको बैंक के एमडी एवं सीईओ अश्विनी कुमार के कार्यकाल विस्तार पर हालांकि अभी फैसला नहीं किया है। कुमार का तीन साल का कार्यकाल एक जून 2026 को समाप्त हो रहा है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने इंडियन बैंक के कार्यकारी निदेशक आशुतोष चौधरी का कार्यकाल भी तीन साल के लिए बढ़ा दिया है।
भाषा निहारिका पाण्डेय
पाण्डेय

Facebook


