CM Yogi Hardoi Visit: हरदोई पहुंचे सीएम योगी, पीएम मोदी के कार्यक्रमों की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए ये अहम निर्देश
CM Yogi Hardoi Visit: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी हरदोई पहुंचे और गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
CM Yogi Hardoi Visit/Image Credit: IBC24.in
- उत्तर प्रदेश के सीएम योगी हरदोई पहुंचे।
- सीएम ने गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
- पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन।
CM Yogi Hardoi Visit: हरदोई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को हरदोई जिले के मल्लावां पहुंचकर 29 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के मद्देनजर गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं (CM Yogi Hardoi Visit) और इसके सुचारू आयोजन के लिए जिला प्रशासन अलर्ट पर है।
सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मंच व्यवस्था, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं में किसी प्रकार की चूक न हो। अधिकारियों के अनुसार, 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे 12 जिलों से होकर गुजरेगा और इससे प्रदेश में संपर्क व्यवस्था तथा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। (CM Yogi Hardoi Visit) एक्सप्रेसवे के चालू होने पर मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा समय वर्तमान लगभग 11 घंटे से घटकर करीब छह से आठ घंटे रह जाने की उम्मीद है, जिससे व्यापार, उद्योग और परिवहन को गति मिलेगी।
भव्य तरीके से होगा कार्यक्रम का आयोजन
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी और बुनियादी ढांचे के विकास को नयी गति देगी। उन्होंने प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि उद्घाटन समारोह भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जा सके। (CM Yogi Hardoi Visit) निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी मंत्री असीम अरुण सहित वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Raipur Mall Parking Fee News: रायपुर के शॉपिंग मॉल में नहीं होगी पार्किंग के नाम पर वसूली!.. उपभोक्ता फोरम ने बताया ‘अवैध’.. जानें किसने जताई थी आपत्ति
- Uttarakhand Road Accident: इस जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में बस गिरने से इतने लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख
- Donald Trump Order to Shoot: डोनाल्ड ट्रंप ने आखिर किसे और क्यों दिया ‘गोली मारने’ का आदेश?.. क्या अब ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज’ पर भी मचेगी तबाही?.. जानें क्या है अमेरिका की मंशा

Facebook


