सरकारी बैंकों में ज्यादा पूंजी डालने के पक्ष में सरकार

सरकारी बैंकों में ज्यादा पूंजी डालने के पक्ष में सरकार

सरकारी बैंकों में ज्यादा पूंजी डालने के पक्ष में सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: July 20, 2017 1:53 pm IST

 

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय सरकारी बैंकों में ज्यादा पूंजी लगाने की रणनीति पर काम कर रहा है। इस संबंध में जल्द ही घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि बजट में सरकारी बैंकों के लिए आवंटित 10,000 करोड़ रूपए इसके लिए कम पड़ सकते है। 

सूत्रों की माने तो कई बैंकों से पूंजी की जरूरत पर मिले प्रेजेंटेशन के आधार पर इंद्रधनुष योजना के तहत पूंजी लगाने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। योजना के तहत चालू वित्त वर्ष के लिए 10,000 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया था।  


लेखक के बारे में