सरकार ने एसबीआई के प्रबंध निदेशक शेट्टी का कार्यकाल दो साल बढ़ाया
सरकार ने एसबीआई के प्रबंध निदेशक शेट्टी का कार्यकाल दो साल बढ़ाया
नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंध निदेशक चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया है।
एसबीआई ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि सरकार ने 10 जनवरी को इस आशय की एक अधिसूचना जारी की।
इसमें में कहा गया है, ”केंद्र सरकार एसबीआई के प्रबंध निदेशक चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी के कार्यकाल को 20 जनवरी, 2023 से दो साल के लिए बढ़ा दिया है।”
भाषा रिया अजय
अजय

Facebook


